Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

---Advertisement---
मामले की जांच में जुटी पुलिस

उत्क्रमित उच्च विद्यालय करैहिया की रसोई का ताला तोड़कर दो एलपीजी सिलेंडर चोरी हो गए. दो साल पहले भी हुई थी चोरी की घटना

 

शुभम सिंह देवघर संवाददाता

 

देवघर जिले के पथरड्डा ओपी क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय करैहिया के रसोईघर का ताला तोड़कर दो एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी का मामला सामने आया है। घटना को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्याधर मिश्रा ने पथरड्डा ओपी प्रभारी और बीईईओ को आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है। उन्होंने ओपी प्रभारी से अज्ञात चोर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

 

सुबह स्कूल पहुंचे तो खुला था दरवाजा

प्रधानाध्यापक द्वारा पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया है कि गुरुवार सुबह स्कूल पहुंचे तो रसोईघर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो रसोई बनाने के लिए रखा दो एलपीजी गैस सिलेंडर गायब था.

दो साल पहले भी हुई थी चोरी

विदित हो कि दो वर्ष पूर्व भी विद्यालय में ताला तोड़कर चोरी की घटना हो चुकी है। दोबारा विद्यालय में चोरी की घटना होने से शिक्षकों और बच्चों में भय का माहौल है।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना पाकर पथरड्डा ओपी पुलिस विद्यालय पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर चुलाई शराब जब्त

Leave a Comment