Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जगन्नाथपुर विधायक सह पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु मंत्री व विधायकों के साथ हुए दिल्ली रवाना

---Advertisement---

SIR के माध्यम से मतदाता सूची में गड़बड़ियों और करोड़ों नागरिकों के वोट के अधिकार पर हो रहे हमले के विरोध में आयोजित दिल्ली आंदोलन में शामिल होने के लिए झारखंड कांग्रेस के नेता आज दिल्ली रवाना हुए

जगन्नाथपुर विधायक सह पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु मंत्री व विधायकों के साथ हुए दिल्ली रवाना

संतोष वर्मा

चांईबासाःभारत में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान प्रदत्त मताधिकार की रक्षा तथा SIR के माध्यम से मतदाता सूची में गड़बड़ियों और करोड़ों नागरिकों के वोट के अधिकार पर हो रहे हमले के विरोध में आयोजित दिल्ली आंदोलन में शामिल होने के लिए झारखंड कांग्रेस के नेता आज दिल्ली रवाना हुए।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, कांके विधायक सुरेश बैठा, जगन्नाथपुर विधायक सह पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनाराम सिंकू सहित पार्टी के कई विधायक, मंत्री एवं प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी दिल्ली के लिए रवाना हुए।

भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार एवं निर्वाचन प्रक्रिया का दुरुपयोग कर SIR के माध्यम से देश के करोड़ों नागरिकों के मताधिकार को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंच रहे हैं और लोकतंत्र, संविधान तथा “एक व्यक्ति–एक वोट” के अधिकार की रक्षा की आवाज बुलंद करेंगे।

वोट का अधिकार हमारा संवैधानिक अधिकार है—इसकी रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

लोकतंत्र की आवाज दबाकर दिल्ली को अघोषित आपातकाल में नहीं धकेल सकती केंद्र सरकार : त्रिशानु राय

पाकुड़ के हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, आदिवासी नृत्य ने मोहा लोगों का मन

पाकुड़ के हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, आदिवासी नृत्य ने मोहा लोगों का मन

धनबाद में नवरात्र पर फूलों की बढ़ी मांग, 1.25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान, अष्टमी-नवमी पर बाजार में उमड़ेगी भीड़!

धनबाद में नवरात्र पर फूलों की बढ़ी मांग, 1.25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान, अष्टमी-नवमी पर बाजार में उमड़ेगी भीड़!

साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, बांग्लादेशी नागरिक होने का दावा, विदेशी मुद्रा और मोबाइल फोन मिलने की सूचना

साहिबगंज में ब्रह्मपुत्र मेल से संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, बांग्लादेशी नागरिक होने का दावा, विदेशी मुद्रा और मोबाइल फोन मिलने की सूचना

Leave a Comment