Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वीरेंद्र मंडल के कार्यकर्ता मिलन समारोह में उमड़ी भारी भीड़, गूंजे जोशीले नारे

वीरेंद्र मंडल के कार्यकर्ता मिलन समारोह में उमड़ी भारी भीड़, गूंजे जोशीले नारे
---Advertisement---

Jamtara News: जामताड़ा के गांधी मैदान के समीप बुधवार की शाम नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल द्वारा आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा अजीत कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल के अंदर और बाहर माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा।

अपने संबोधन में वीरेंद्र मंडल ने कहा कि जामताड़ा नगर के सर्वांगीण विकास और संगठन की मजबूती को वे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से क्षेत्र में जनहित की कई योजनाएँ सफलतापूर्वक लागू की गईं।

कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकाल के विकास कार्यों—PCC सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, आवास योजना, तथा साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार—की विशेष रूप से प्रशंसा की।
मंडल ने कहा कि 2008 के बाद जामताड़ा में विकास की नई शुरुआत हुई और आगे भी सामूहिक प्रयासों के साथ नगर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में काम जारी रहेगा।

Also Read: सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर, वीरेंद्र मंडल ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

समारोह के अंत में वीरेंद्र मंडल ने कार्यकर्ताओं को बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और आमजन उपस्थित रहे, जिसने आयोजन को पूरी तरह सफल बना दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, निमंत्रण किया स्वीकार

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट से 41 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट से 41 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, साहिबगंज से पलामू तक विकास योजनाओं की रफ्तार

James Bond Movie: जेम्स बॉन्ड के नए अवतार रॉबर्ट पैटिनसन को लेकर लग्जरी ब्रांड्स में हलचल

James Bond Movie: जेम्स बॉन्ड के नए अवतार रॉबर्ट पैटिनसन को लेकर लग्जरी ब्रांड्स में हलचल

Tandwa News: चतरा के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा, भारी काउंटर वेट गिरने से 3 मजदूरों की मौत

Tandwa News: चतरा के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा, भारी काउंटर वेट गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल; एक की हालत गंभीर

रामगढ़ के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन

रामगढ़ के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन, अमित और सुमित करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

Ambulance Strike: झारखंड में आज रात से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Ambulance Strike: झारखंड में आज रात से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Leave a Comment