Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand के महा जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, 16 अगस्त को होगा श्रद्धाकर्म

Jharkhand के महा जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड के धरतीपुत्र और जनजातीय समाज के सबसे बड़े चेहरे, दिशोंम गुरु शिबू सोरेन का 4 अगस्त को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा (जिला रामगढ़) में जनसैलाब उमड़ रहा है।

राज्य के कोने-कोने से लोग पहुंच रहे हैं, और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। गांव में भावुक माहौल है, और हर कोई अपने प्रिय नेता को अंतिम प्रणाम करने के लिए पहुंच रहा है।

प्रशासन और मुख्यमंत्री की उपस्थिति

रामगढ़ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा नेमरा में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धांजलि देने वालों की संख्या को देखते हुए गांव में यातायात, भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने हेतु अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है।

Also Read: Jharkhand के महा जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, 16 अगस्त को होगा श्रद्धाकर्म

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जो दिशोंम गुरु के पुत्र हैं, पितृ धर्म और राज्य धर्म दोनों का निर्वहन कर रहे हैं। वे नेमरा में रहकर न केवल अपने पिता की अंतिम विदाई की तैयारियों में जुटे हैं, बल्कि दूर-दराज से श्रद्धांजलि देने आए लोगों से भी मिल रहे हैं, उनकी बातों को सुन रहे हैं और राज्य की जनता के प्रति अपना दायित्व निभा रहे हैं।

16 अगस्त को होगा श्रद्धाकर्म

दिशोंम गुरु शिबू सोरेन का श्रद्धाकर्म 16 अगस्त को नेमरा में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यभर से नेताओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता के शामिल होने की संभावना है। जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है ताकि श्रद्धाकर्म शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो।

टीवी 45 के संवाददाता ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की, जिसमें जनता ने शिबू सोरेन के संघर्ष, योगदान और उनके द्वारा झारखंड को अलग राज्य के रूप में दिलाने के आंदोलन को याद किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment