Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

12 दुकानों (12 shops) में हुई सिलसिलेवार चोरी की वारदात, ताला तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

12 दुकानों (12 shops) में हुई सिलसिलेवार चोरी की वारदात, ताला तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम
---Advertisement---

जमशेदपुर पुलिस ने मानगो और ओलीडीह क्षेत्र में एक ही रात 12 दुकानों (12 shops)  में हुई सिलसिलेवार चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और चोरी का सामान भी बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ में 12 दुकानों (12 shops) में चोरी की बात स्वीकार की है। 11 और 12 जुलाई की मध्यरात्रि मानगो और ओलीडीह क्षेत्र की 12 दुकानों(12 shops) का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।

जगदंबा होटल के समीप स्थित गुप्ता इलेक्ट्रिक, आटा चक्की, फल दुकान, सुमन स्टोर के अलावा मानगो थाना क्षेत्र के वैभव लक्ष्मी मेडिकल, शिव स्टोर और गीतांजली स्टोर समेत कई दुकानों को निशाना बनाया गया था।

दुकानदारों की शिकायत पर ओलीडीह ओपी में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व और डीएसपी पटमदा दयानंद कुमार की निगरानी में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने चार आरोपियों शंकर हेम्ब्रम, मुकदर सामद, गौतम हेम्ब्रम उर्फ डाडू और विक्की मुखी को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी ओलीडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मानगो और ओलीडीह क्षेत्र की 12 दुकानों में चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किया गया लोहे का चापड़, लोहे का रॉड (साबल), चैन पुली और चोरी की एक सिलाई मशीन बरामद की है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी शंकर हेम्ब्रम के खिलाफ पहले से भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के बाकी सामान की बरामदगी को लेकर जांच में जुटी हुई है।

READ ALSO – प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (leader Babulal Marandi) का प्रेंस कांफ्रेस,कहा – खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड नीतिगत विफलता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment