Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर
---Advertisement---

गढ़वा के भवनाथपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेल पहाड़ी के सहयोगी शिक्षक सुनील कुमार गुप्ता पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल शिक्षक का इलाज डाल्टेनगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार गुप्ता रविवार देर रात करीब 2:30 बजे सिंदुरिया स्थित अपने घर से गढ़वा जाने के लिए अर्श बस पकड़ने निकले थे। वे रेलवे साइडिंग स्थित यात्री शेड के पास बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लोग वहां पहुंचे और उन्हें जबरन अपने साथ उत्तर दिशा की ओर घाघरा जाने वाले मार्ग पर ले गए।

आरोप है कि वहां हमलावरों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और हत्या की नीयत से उनके गले पर चाकू से वार कर दिया। इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिक्षक का दावा है कि हमलावरों ने हमला करते समय कहा कि वे सिंदुरिया निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता को पैसे क्यों नहीं लौटा रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल अवस्था में सुनील कुमार ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे तथा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गढ़वा रेफर किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए परिजन उन्हें डाल्टेनगंज के एक निजी अस्पताल ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल शिक्षक ने सिंदुरिया निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता पर हत्या करवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोप के आधार पर प्रमोद कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की पहचान तथा घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इधर, ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सुनील कुमार गुप्ता को जुए की लत थी और उन्होंने कुछ माह पहले प्रमोद कुमार गुप्ता से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। बताया जाता है कि कई बार पैसे मांगने के बावजूद राशि वापस नहीं की गई, जिसके बाद पिछले महीने गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में 26 जुलाई तक पैसे लौटाने का आश्वासन दिया गया था।

घटना के बाद गांव में अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि कर्ज लौटाने से बचने के लिए जानबूझकर आरोप लगाया गया है, जबकि कुछ लोगों का अनुमान है कि देर रात जुए के दौरान हुए किसी विवाद के कारण हमला हुआ होगा। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी रंजनी रंजन ने बताया कि घायल शिक्षक ने प्रमोद कुमार गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच कर रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा।

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय l(locals) लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, Chapad से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार।

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, चापड़ से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों (Parent) की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, economic को समग्र विकास रणनीति से जोड़नेपर विस्तार से बात।

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, अर्थशास्त्री हरीश्वर दयाल और अमरनाथ झा हुए शामिल

Leave a Comment