Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में ‘वॉक फॉर एनवायरमेंट’ कार्यक्रम का आयोजन, 400 लोगों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

On: June 5, 2026 11:52 AM
Follow Us:
विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में ‘वॉक फॉर एनवायरमेंट’ कार्यक्रम का आयोजन, 400 लोगों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
---Advertisement---

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए वन विभाग की ओर से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “वॉक फॉर एनवायरमेंट” नामक इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

add

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जमशेदपुर वन प्रमंडल की ओर से आयोजित “वॉक फॉर एनवायरमेंट” कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 400 लोगों ने भाग लिया। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को जनआंदोलन का स्वरूप दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में हुई, जहां आरसीसीएफ स्मिता पंकज और डीएफओ सबा आलम अंसारी ने सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इसके बाद लगभग पांच किलोमीटर लंबी जागरूकता पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली में शामिल लोग हाथों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लिए हुए थे। पूरे मार्ग में वृक्षारोपण, हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के नारों से माहौल गूंजता रहा। प्रतिभागियों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें- रांची में विरोध के बीच RIMS-2 के बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य की हुई शुरुआत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

सरायकेला में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

सरायकेला-खारसावां में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

Leave a Comment