Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची में विरोध के बीच RIMS-2 के बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य की हुई शुरुआत

On: June 4, 2026 3:55 PM
Follow Us:
रांची में विरोध के बीच RIMS-2 के बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य की हुई शुरुआत
---Advertisement---

रांची में पिछले कई महीनों से चल रहे विरोध के बीच झारखंड की सबसे बड़ी प्रस्तावित स्वास्थ्य परियोजना RIMS-2 के बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है।

add

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रांची के कांके अंचल अंतर्गत नगड़ी क्षेत्र में लगभग 200 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित RIMS-2 अस्पताल की बाउंड्री निर्माण का कार्य शुरू हुआ। हालांकि,स्थानीय ग्रामीण इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि कृषि योग्य है और इस पर अस्पताल निर्माण से उनकी आजीविका प्रभावित होगी।

करीब 4100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली इस परियोजना में 2600 से अधिक बेड की सुविधा होगी। RIMS-2 को एक अत्याधुनिक मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित किया जाना है जिससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

वहीं कांके के अंचल अधिकारी (सीओ) अमित भगत ने कहा कि यह सरकारी भूमि है और इसका अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बाउंड्री निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है।

Also Read- कोडरमा: राजकुमार यादव हत्याकांड पर बढ़ा जनाक्रोश,चार घंटे तक जाम रहा रांची-पटना मुख्य मार्ग, 4 आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी निलंबित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

सरायकेला में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

सरायकेला-खारसावां में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

Leave a Comment