Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोडरमा: राजकुमार यादव हत्याकांड पर बढ़ा जनाक्रोश,चार घंटे तक जाम रहा रांची-पटना मुख्य मार्ग, 4 आरोपी गिरफ्तार

कोडरमा: राजकुमार यादव हत्याकांड पर बढ़ा जनाक्रोश,चार घंटे तक जाम रहा रांची-पटना मुख्य मार्ग
---Advertisement---

कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान के निलंबन और सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने कोडरमा थाना के समीप रांची-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने राजकुमार यादव के शव को सड़क पर रखकर करीब चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान विधायक डॉ. नीरा यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता जाम स्थल पर पहुंचे। सभी ने मृतक के परिजनों की मांगों का समर्थन करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। सुबह सात बजे से शुरू हुए सड़क जाम के कारण रांची-पटना मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसडीओ निर्मल सोरेन के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। एसडीओ ने बताया कि मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि थाना प्रभारी विकास पासवान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर डीआईजी को रिपोर्ट भेज दी गई है।

प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने राजकुमार यादव के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं जाम स्थल पर पहुंचे जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि हाल के दिनों में कोडरमा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बड़े और शातिर अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय अन्य कार्यों में व्यस्त है जिसके कारण आपराधिक घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस हत्याकांड के सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की।

Also Read- रामगढ़ में 2 विधानसभाओं को जोड़ने वाली चचरी पुल से परेशान हैं लोग, अबुआ सरकार से ग्रामीणों की पक्के पुल की मांग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल; दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल, दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

Mobile medical unit launched in Amrapara, Pakur; villagers from nine villages to receive free healthcare services right in their own villages.

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ, 9 गांवों के ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

Leave a Comment