Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया
---Advertisement---

धनबाद के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में मंगलवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी। प्रदर्शन के कारण कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह समेत विश्वविद्यालय के कई अधिकारी प्रशासनिक भवन के बाहर ही खड़े रहे और अंदर प्रवेश नहीं कर सके। इस घटना के बाद परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

AISA कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि लंबे समय से छात्र हित से जुड़ी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई बार ज्ञापन और वार्ता के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके बाद तालाबंदी का निर्णय लिया गया।

कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों की कुछ मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन पर विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि एलएलएम की पढ़ाई शुरू करने, ए.के. राय के नाम पर केंद्रीय लाइब्रेरी स्थापित करने समेत अन्य मांगों पर आवश्यक प्रक्रिया जारी है और उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, AISA के प्रदेश सचिव  रितेश मिश्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने कहा कि एलएलएम की पढ़ाई शुरू करना, 77 करोड़ रुपये के फंड का बेहतर उपयोग कर आधुनिक लैब और केंद्रीय लाइब्रेरी की स्थापना जैसी मांगें छात्र हित में हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने केवल आश्वासन दिया और कार्रवाई नहीं की।

रितेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुलपति का लगभग तीन वर्षों का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद छात्र हित में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों से शुल्क लेकर सुविधाएं तो प्राप्त कर रहा है, लेकिन छात्रों की बुनियादी शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

AISA ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।

विश्वविद्यालय परिसर में दिनभर चले इस प्रदर्शन को लेकर छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों के बीच भी चर्चा का माहौल रहा। फिलहाल प्रशासन और छात्र संगठन के बीच गतिरोध बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें- सरायकेला में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा।

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय l(locals) लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, Chapad से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार।

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, चापड़ से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों (Parent) की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, economic को समग्र विकास रणनीति से जोड़नेपर विस्तार से बात।

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, अर्थशास्त्री हरीश्वर दयाल और अमरनाथ झा हुए शामिल

Leave a Comment