Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bihar News : बिहार पुलिस ने घर से लाखों की अंग्रेजी शराब की बरामद

बिहार पुलिस ने घर से लाखों की अंग्रेजी शराब की बरामद
---Advertisement---

Bihar News : वैसे तो बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल हो गए हैं, लेकिन बिहार में शराब माफिया हों या शराब तस्कर, जब चुनाव या त्योहार आते हैं तो सक्रिय हो जाते हैं और शराब की खेप बिहार पहुंचाने का काम भी शुरू कर देते हैं.

लेकिन इन दिनों पटना पुलिस लगातार अवैध शराब या अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करती नजर आ रही है. ताजा मामला पटना के पालीगंज अनुमंडल का है, जहां पालीगंज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.

उसकी पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव निवासी नवनीत कुमार के रूप में की गयी है. शराब तस्कर के पास से 2 लाख 7 हजार 2 रुपये नकद बरामद किये गये हैं. इसके अलावा पुलिस ने शराब पहुंचाने में इस्तेमाल की गई एक कार भी बरामद की है.

जयपुर मामले पर पालीगंज डीएसपी 1 प्रीतम कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी चुनाव को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से अवैध हथियार और अवैध शराब के खिलाफ सख्त निर्देश दिये गये हैं.

जिसके आधार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसको लेकर पालीगंज थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पालीगंज थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में दूसरे राज्यों से अंग्रेजी शराब की खेप लायी गयी है, जिसके बाद पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची.

जहां शराब तस्कर नवनीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसकी निशानदेही पर उसके घर और उसकी कार से कुल 362 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है जो हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लाई गई थी.

Also Read : जाप का कांग्रेस में विलय, Pappu Yadav बोले, “कम से कम 100 सीटों पर लड़े कांग्रेस”

गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से फिलहाल दो लाख सात हजार दो रुपये नकद बरामद किये गये हैं. इसके अलावा कार और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस शराब तस्कर से पूछताछ कर रही है और उसके ठिकाने का भी पता लगाया जा रहा है.

रिपोर्ट धर्मेंद्र कुमार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment