झारखंड के लिए हाल ही में नियुक्त BJP के राज्य प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव गजेंद्र सिंह पटेल , सोमवार को दो दिन के दौरे पर रांची पहुंचे। राज्य प्रभारी BJP प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पद संभालने के बाद यह उनका पहला दौरा है। रांची एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने BJP प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर BJP के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद, गजेंद्र सिंह पटेल खूंटी के उलिहातू के लिए रवाना हुए, जहां वे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दिए। उनके साथ राज्य के सह-प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह भी हैं। भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में श्रद्धांजलि देने के बाद, वे खूंटी BJP कार्यालय गए।
इसके बाद, दोपहर 12:00 बजे, राज्य प्रभारी खूंटी में एक पार्टी कार्यकर्ता के घर पर दोपहर का भोजन किए। फिर वे दोपहर 1:45 बजे रांची में BJP प्रदेश कार्यालय पहुंचे और स्वागत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद, दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक, वे प्रदेश पदाधिकारियों और ‘सेवा संकल्प अभियान’ की राज्य टीम के साथ एक संयुक्त बैठक में भाग लेंगे। झारखंड BJP के नए प्रभारी नियुक्त किए गए गजेंद्र सिंह पटेल मध्य प्रदेश के खरगोन से BJP सांसद हैं। वे छात्र जीवन से ही संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय रहे हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), युवा मोर्चा, वनवासी कल्याण परिषद और BJP अनुसूचित जनजाति मोर्चा के साथ काम कर चुके हैं। लक्ष्मीकांत वाजपेयी की जगह उन्हें झारखंड का राज्य प्रभारी नियुक्त करके, पार्टी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
2029 के चुनावों में झारखंड में BJP सरकार बनाने की राह तैयार करने के लिए, पार्टी ने हाल ही में संगठन में बड़े बदलाव किए हैं और क्षेत्रीय संगठन प्रभारी से लेकर संगठन महासचिव तक के अहम पदों पर नए चेहरों को शामिल किया है। सौदान सिंह को क्षेत्रीय संगठन प्रभारी और पवन कुमार साई को संगठन का महासचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) सौदान सिंह को झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए क्षेत्रीय संगठन प्रभारी बनाया गया है, जहाँ उन्हें संगठन से जुड़ी अहम ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इसी दौरान, छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य महासचिव (संगठन) पवन कुमार साई को झारखंड के लिए यही ज़िम्मेदारी दी गई है, जबकि झारखंड में पहले इस पद पर रहे कर्मवीर सिंह को साई की जगह छत्तीसगढ़ यूनिट का प्रभार सौंपा गया है।
READ ALSO – गढ़वा डिविजनल जेल में देर रात अचानक छापेमारी , कोई प्रतिबंधित सामान नहीं मिला







1 thought on “रांची पहुंचे BJP प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल , संगठन मजबूत करने पर BJP का फोकस..पार्टी सौंप रही है गजेंद्र सिंह पटेल पर बड़ी जिम्मेदारी”