Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर से अमृतसर के बीच जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रोजाना चलाने की मांग तेज, तीन दिन के बजाय प्रतिदिन चलाने की मांग

जमशेदपुर से अमृतसर के बीच जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रोजाना चलाने की मांग तेज, तीन दिन के बजाय प्रतिदिन चलाने की मांग
---Advertisement---

जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन से अमृतसर के लिए चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन के बजाय प्रतिदिन चलाने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 31 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण पूर्व रेलवे के उप महाप्रबंधक श्री मनीष जैन को ज्ञापन सौंपकर यात्रियों की परेशानी से अवगत कराया। प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि कोरोना काल से पहले टाटानगर से जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का नियमित परिचालन होता था, लेकिन कोरोना काल के बाद से ट्रेन का परिचालन सप्ताह में महज तीन दिनों तक सीमित कर दिया गया है। इसके कारण जमशेदपुर, कोल्हान और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पंजाब तथा अन्य राज्यों की यात्रा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग रोजगार, व्यापार, शिक्षा, इलाज और पारिवारिक कारणों से पंजाब और अन्य स्थानों की यात्रा करते हैं।

ट्रेन के सप्ताह में केवल तीन दिन चलने के कारण यात्रियों को दूसरी ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे टिकट की उपलब्धता, यात्रा की सुविधा और समय को लेकर लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस मांग को लेकर पूर्व में भी कई बार रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। हर बार रेल प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का परिचालन प्रतिदिन शुरू नहीं किया गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जमशेदपुर और आसपास के लाखों लोगों की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन का दैनिक परिचालन बेहद आवश्यक है। इन्होने रेलवे प्रशासन से मांग की गई है कि टाटानगर से अमृतसर जाने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन के बजाय सातों दिन नियमित रूप से चलाने की व्यवस्था की जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जमशेदपुर के नागरिकों और समूह साध संगत के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आंदोलन किया जाएगा। कमेटी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर रेल चक्का जाम भी किया जाएगा।

साथ ही, किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए रेल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने की बात कही गई है। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रेल प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का दैनिक परिचालन शुरू करने की मांग की है।

इसे भी पढ़े –    रांची पहुंचे BJP प्रभारी ज्ञानेंद्र पटेल, संगठन मजबूत करने पर BJP का फोकस..पार्टी सौंप रही है ज्ञानेंद्र पटेल पर बड़ी जिम्मेदारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Fatty Liver Campaign: रांची पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया

Fatty Liver Campaign: रांची पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, ‘फैटी लिवर मूवमेंट’ कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

Coal Block Protest: दुमका के बादलपाड़ा कोल ब्लॉक में हिंसक बवाल

Coal Block Protest: दुमका के बादलपाड़ा कोल ब्लॉक में हिंसक बवाल, GM सागर सिंह मीणा की बेरहमी से पिटाई, 7 पुलिसकर्मी घायल

Jharkhand Jobs: झारखंड में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका!

Jharkhand Jobs: झारखंड में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका! लातेहार, खूंटी और लोहरदगा में 6,779 पदों पर होगी भर्ती

Couple Murder: कनाडा में भारतीय मूल के दंपती की गोली मारकर हत्या

Couple Murder: कनाडा में भारतीय मूल के दंपती की गोली मारकर हत्या, वॉलमार्ट की पार्किंग में मिला शव, संगठित अपराध से जुड़े होने का शक

Shayra Munda: अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का 91 वर्ष की उम्र में निधन

Shayra Munda: अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का 91 वर्ष की उम्र में निधन, झारखंड में शोक की लहर, हेमंत सोरेन ने जताया दुख

1 thought on “जमशेदपुर से अमृतसर के बीच जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रोजाना चलाने की मांग तेज, तीन दिन के बजाय प्रतिदिन चलाने की मांग”

Leave a Comment