बोकारो में आज सियासी हलचल देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार झारखंड दौरे पर बोकारो पहुंचे। उनके स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।

एयरपोर्ट से सीधे नया मोड़ पहुंचकर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और बीजेपी जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
जानकारी के अनुसार, नितिन नबीन बोकारो में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। कार्यक्रम के बाद उनके वापस लौटने की संभावना है। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि निजी कार्यक्रम के बाद वे स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सकते हैं।
इस बैठक में आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। नितिन नवीन के इस दौरे को 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि उनकी इस यात्रा और संभावित बैठक से बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच क्या संदेश जाता है।




