धनबाज में एक बार और बढ़ता दिखा अपराध दरसल आपको बता दें कि डीएवी स्कूल ( DAV School ) में पढ़ रही है छात्रा की सदिंगध अवस्था में शव पाया गया। धनबाद के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत निचीतपुर टाउनशिप के मोहलीडीह स्थित छठ तालाब से डीएवी स्कूल ( DAV School ) में पढ़ रही है 16 वर्षीय छात्रा का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी अशोक पाल की पुत्री देवश्री पाल के रूप में हुई है। वह टाटा सिजुआ (DAV School की 12वीं कक्षा की छात्रा थी। परिवार में उसके माता-पिता और एक बड़ा भाई हैं।

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर तालाब में तैर रहे शव पर पड़ी। इसकी सूचना तत्काल स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची। शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
परिजनों ने बताया कि रविवार रात घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद देर रात करीब 2 बजे देवश्री घर से निकल गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला तो ईस्ट बसुरिया ओपी में उसकी गुमशुदगी की लिखित सूचना दी गई। मंगलवार सुबह छठ तालाब में शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की।
मृतिका छात्रा के पिता ने कहा कि घर से रात 2 बजे आचानक निकल गई थी।रात में खोजबीन करने पर नही मिली।किसी से कोई दुश्मनी नही है।
स्थानीय मुखिया ने बताया कि पिछले छह महीनों से बीसीसीएल एरिया-5 के अधिकारियों से छठ तालाब की साफ-सफाई कराने का लगातार आग्रह किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि तालाब पूरी तरह जलकुंभी और लताओं से भरा हुआ है, जिसके कारण शव समय पर दिखाई नहीं दे सका और उसके मिलने में देरी हुई।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।
READ ALSO – हूल दिवस (Hul Diwas) के अवसर पर CM ने सिद्धो-कान्हू के प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि





