Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Koderma घाटी में बस हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

यात्री सुरक्षित
---Advertisement---

Koderma News: झारखंड के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी के पास बंदरचुआं के समीप सोमवार सुबह एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बच निकले।

Also Read: Koderma घाटी में बस हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘श्री लक्ष्मी’ नामक बस (पंजीकरण संख्या: WB 79A 8266) कोलकाता से नवादा (बिहार) की ओर जा रही थी। कोडरमा घाटी में एक अज्ञात वाहन से टकराने के कारण बस के अगले हिस्से को क्षति पहुँची। टक्कर के बावजूद चालक की सतर्कता के चलते बस में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और बस को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा करवा दिया, जिससे यातायात बाधित न हो। हादसे के बाद बस यात्री अन्य वाहनों की सहायता से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment