CM सम्राट चौधरी का शेखपुरा जिले का दौरा कहा लोग नहीं छोड़ पा रहे है सरकारी दौलत का मोह। बता दें की हाल ही में बिहार के CM सम्राट चौधरी ने शेखपुरा जीले के आयोजीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया।जिसमें CM सम्राट चौधरी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की कुछ लोग लगातार अपने घरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगे रहते हैं।लेकिन मैं यह बताना चाहूंगा कि पिछले 2016 से 2026 तक जिस दौरान मैंने मंत्री उपमुख्यमंत्री और यहां तक कि गृह मंत्री के तौर पर कई बार काम किया लेकिन कभी भी मैंने सरकार द्वारा दिए गए आवास को अपना निवास नहीं बनाया मैं तभी अपने निजी घरों में रहता था।

CM सम्राट चौधरी ने कहा मैं अपने निजी घरों में रहता हूं। मेरा घर बाकी मंत्रियों की तरह भौकाली नहीं बल्की 2,400 वर्ग फुट का एक साधारण सा घर है। उन्होनें ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि नीतीश कुमार और PM मोदी ने मुझे बिहार राज्य की सेवा करने का अवसर दिया है,और मैं कोई भी जनता के संपती का गलत उपयोग और निजी उपयोग नहीं ले सकता।
CM सम्राट चौधरी ने सम्बोधन में आगे बिहार के पूर्व CM नीतीश कुमार के प्रती अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा नीतीश कुमार को सरकारी अवास खाली करने की कोई भी नोटिस नहीं दी गई थी लेकिन मैंने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 1 मई तक नीतीश जी आवास खाली कर दिया। CM सम्राट चौधरी ने कहा जोर देते हुए कहा की लोकतंत्र में जनता उन लोगों को सम्मान की नज़र से देखती है जो खुद को जनता का सच्चा सेवक मानकर व्यवहार करते है।
CM सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा की कुछ लोगों को सरकारी दौलत की मोह खत्म ही नहीं हो रही है। राबड़ी आवास खाली करने से इनकार के संबंध में राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पहले कहा था “नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्हें सबसे पहले अपना सरकारी आवास खाली करना चाहिए।लेकिन नितीश ने तो अपना अवास खाली कर दिया लेकिन ये लोग नोटिस देने के बावजूद भी खाली करने का ना नहीं ले रहे है ।
इसे भी पढ़े- मुख्यमंत्री Hemant Soren ने ST और ST कल्याण विभाग का किया मूल्यांकन:राजस्व पंजीकरण पर किया चर्चा





