झारखंड में प्रेस वार (press war) का दिखा झलक । प्रेस वार (press war) सांसद ढुलू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी आमने -सामने । सांसद ढुलू महतो द्वारा हाल ही में आयोजित press war में निरसा विधायक अरूप चटर्जी पर लगाए गए आरोपों और की गई व्यक्तिगत टिप्पणियों के बाद बुधवार को अरूप चटर्जी ने धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने सांसद के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कई राजनीतिक और व्यक्तिगत टिप्पणियों का जवाब दिया। अरूप चटर्जी ने कहा कि पहले संसद में कॉमरेड ए.के. राय जैसे सांसद हुआ करते थे, जो अपनी बात शालीनता और तथ्यों के आधार पर रखते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सांसद सार्वजनिक मंचों पर विवादित भाषा और व्यक्तिगत टिप्पणियां कर संसदीय गरिमा और राजनीतिक मर्यादा को ठेस पहुंचा रहे हैं।

सांसद द्वारा उन्हें टकला कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए अरूप चटर्जी ने कहा कि देश के कई सम्मानित नेताओं, जिनमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सरदार वल्लभभाई पटेल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हैं, उनके भी सिर पर बाल नहीं हैं। ऐसे में इस तरह की टिप्पणी केवल किसी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि अनेक सम्मानित हस्तियों के प्रति भी असम्मानजनक मानी जा सकती है।सांसद के उस बयान पर, जिसमें कहा गया था कि जिसका बेटा नहीं है, वह परिवार का दर्द क्या समझेगा, अरूप चटर्जी ने कहा कि उनकी दो बेटियां हैं और उन्हें उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी में कोई भेद नहीं होना चाहिए तथा ऐसी टिप्पणियां “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान की भावना के विपरीत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री की भी कोई संतान नहीं है, इसलिए इस प्रकार की व्यक्तिगत टिप्पणियां उचित नहीं हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान अरूप चटर्जी ने सांसद पर भी कई आरोप लगाए और कहा कि यदि जिले में कोयला चोरी या अन्य किसी अवैध गतिविधि की जांच राष्ट्रीय एजेंसियों से कराई जाती है, तो उसमें उनका नाम भी शामिल किया जाए। उन्होंने सांसद से लोकसभा में धनबाद में हो रही कथित कोयला चोरी का मुद्दा उठाने और निष्पक्ष जांच की मांग करने की अपील की। उनका कहना था कि निष्पक्ष जांच से पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।
इसे भी पढ़े – धनबाद पुलिस ने साइबर ठगी का नेटवर्क (network) का किया खुलासा, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार





