Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद के एसएनएमएमसीएच में थैलेसीमिया मरीजों के लिए अलग वार्ड और डे-केयर सेंटर की मांग

धनबाद के एसएनएमएमसीएच में थैलेसीमिया मरीजों के लिए अलग वार्ड और डे-केयर सेंटर की मांग
---Advertisement---

कोयलांचल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेमोरियल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में थैलेसीमिया मरीजों के लिए समुचित सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाते हुए मरीजों के परिजनों और समाजसेवियों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अस्पताल में आज तक थैलेसीमिया मरीजों के लिए न अलग वार्ड की व्यवस्था है और न ही डे-केयर सेंटर उपलब्ध है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

परिजनों का आरोप है कि थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को नियमित रूप से रक्त चढ़ाने और अन्य चिकित्सीय सेवाओं की आवश्यकता होती है, लेकिन अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

थैलेसीमिया मरीजों और उनके परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अस्पताल में अलग वार्ड, डे-केयर सेंटर और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं तो स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। आंदोलन की शुरुआत धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन से करने की बात कही गई है।

समाजसेवी अंकित राजगढ़िया ने कहा कि थैलेसीमिया मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। वहीं, मरीज संस्कृति प्रजापति ने भी इलाज के दौरान आने वाली समस्याओं को सामने रखा और सुविधाएं बढ़ाने की मांग की।

परिजनों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेकर थैलेसीमिया मरीजों के हित में आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि उन्हें समय पर बेहतर और सुगम इलाज मिल सके।

Also Read- राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा टीम कोडरमा रवाना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment