Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा की सीनियर बालक टीम कोडरमा रवाना

On: July 24, 2026 5:28 PM
Follow Us:
राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा की सीनियर बालक टीम कोडरमा रवाना
---Advertisement---

जामताड़ा जिले के खेल प्रेमियों के लिए गर्व की खबर है। 20वीं सीनियर बालक राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने के लिए जामताड़ा की 15 सदस्यीय सीनियर बालक टीम शुक्रवार को जामताड़ा रेलवे स्टेशन से कोडरमा के लिए रवाना हुई।

टीम इंटरसिटी एक्सप्रेस से चाराडीह, कोडरमा स्थित प्रतियोगिता स्थल के लिए निकली। खिलाड़ियों की विदाई के दौरान रेलवे स्टेशन पर उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। खेल प्रेमियों और संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ. दुर्गा दास भंडारी ने कहा कि खो-खो भारत का पारंपरिक और स्वदेशी खेल है, जो खिलाड़ियों में फुर्ती, गति, कौशल, ऊर्जा और संघर्षशीलता का विकास करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जामताड़ा में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन मिलता रहा तो वे राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

वहीं, जामताड़ा जिला खो-खो संघ के सचिव नंदन सिंह ने बताया कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 24 से 26 जुलाई तक झारखंड राज्य खो-खो संघ के तत्वावधान में कोडरमा में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा की टीम पूरी तैयारी, आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही है और खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

खिलाड़ियों की विदाई के मौके पर संघ के वरीय उपाध्यक्ष डॉ. चंचल भंडारी, उपाध्यक्ष भूपेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, अनीश रंजन, सुभाष सोरेन, प्रीतम मुर्मू, कृष्णा राम मुर्मू, लक्ष्मण, जीत सहित संघ के अन्य पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे। सभी ने टीम को जीत की शुभकामनाएं देते हुए पूरे जोश के साथ रवाना किया।

अब सभी की निगाहें कोडरमा में होने वाली इस प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहाँ जामताड़ा की टीम से शानदार प्रदर्शन और पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है।

Also Read- पीएम मोदी के वीडियो पर राहुल गांधी का पलटवार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

Leave a Comment