Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad NIA Raid: बंद पोल्ट्री फार्म से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, कई सवाल खड़े

Dhanbad NIA Raid
---Advertisement---

Dhanbad NIA Raid: बुधवार सुबह अचानक कोलकाता एनआईए की टीम धनबाद पहुंची और चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरकुंडा बस्ती में छापा मारा।

छापेमारी के बाद टीम ने लकड़ी और पत्थर व्यवसायी संजय रवानी से पूछताछ की, जिसके बाद कालूबथान के पास बोरियो गांव से सटे जंगल में स्थित एक बंद पोल्ट्री फार्म से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया। हालांकि, इस दौरान उसका भाई अमरजीत रवानी फरार हो गया।

पोल्ट्री फार्म से 31 कार्टन अमोनियम नाइट्रेट, 10 बोरी (प्रत्येक 50 किलो) सल्फर और 13 कार्टन जिलेटिन बरामद किए गए। इन सामानों पर बंगाल के टैग लगे थे। एनआईए ने फार्म को सील कर जब्त सामग्री के साथ कोलकाता लौटने से पहले संजय को छोड़ दिया। अब यह जांच की जा रही है कि इन विस्फोटकों का उपयोग कहां किया जाना था और क्या किसी बड़ी साजिश की तैयारी चल रही थी। साथ ही, पूरे नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े: FIR की बौछार: बोकारो में विस्थापन आंदोलन के बाद सियासी संग्राम तेज, अब तक 6 मामले दर्ज

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, उन्हें फार्म में विस्फोटक मौजूद होने की कोई जानकारी नहीं थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Dhanbad NIA Raid: कौन है संजय रवानी?

संजय, डुमरकुंडा बस्ती निवासी और लकड़ी व्यवसायी रामप्रसाद रवानी का बड़ा बेटा है। पिता की मौत के बाद उसने पारिवारिक व्यवसाय संभाला। उसकी पहचान झारखंड और बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में वन विभाग और पुलिस से संपर्क रखने वाले व्यवसायी के रूप में है। बोरियो गांव के पास उसने एक पोल्ट्री फार्म शुरू किया था, जो अब बंद पड़ा है।

फिलहाल वह पत्थर के कारोबार में सक्रिय है, जिससे यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि विस्फोटकों का इस्तेमाल पत्थर तोड़ने में हो सकता है। उसका छोटा भाई अमरजीत भी इसी व्यवसाय से जुड़ा है, जबकि अन्य भाइयों में सूरज सीएसपी चलाता है और रंजीत का जनरल स्टोर है।

Dhanbad NIA Raid: झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: तेज बारिश और ओलावृष्टि, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बुधवार को झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ली। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे सड़कों पर बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले सात दिनों के लिए बारिश की संभावना जताई है और गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

रांची, कोल्हान, बोकारो, जामताड़ा, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, रामगढ़ और पलामू सहित कई जिलों में तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

गढ़वा जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार शाम को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में खड़ी दलहन, तिलहन, रबी फसलें और सब्जियां बुरी तरह प्रभावित हुईं। आम और महुआ की फसल को भी नुकसान पहुंचा है, साथ ही कई खपरैल मकानों को क्षति हुई है।

प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है और किसानों को संभावित नुकसान के आकलन के लिए सर्वे की तैयारी की जा रही है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: राम विलास +2 उच्च विद्यालय बेरमो में लगातार हो रही है चोरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

Leave a Comment