Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद में झपटमार गैंग का पर्दाफाश, महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो गिरफ्तार

धनबाद में झपटमार गैंग का पर्दाफाश, महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो गिरफ्तार
---Advertisement---

धनबाद में झपटमारी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे दो शातिर अपराधियों को सरायढेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। महज कुछ ही मिनटों में पुलिस ने न सिर्फ आरोपियों को दबोचा बल्कि महिला से छीना गया पर्स, नकदी और घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने बताया कि रविवार शाम करीब 4:40 बजे सरायढेला थाना को सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला का लेडीज पर्स छीन लिया है और फरार हो रहे हैं। पीड़िता जोशना देवी अपने ससुराल से राजगंज जा रही थीं तभी अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बलियापुर जाने वाली सड़क पर दोनों संदिग्धों की पहचान कर पीछा शुरू किया गया। पुलिस को सामने देख बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण कुमार वर्मा और चंदू कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है। इनके पास से लूटा गया पर्स, 4500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और पल्सर बाइक बरामद की गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Also Read- एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों की गूंज से थर्राया बहियारडीह, पुलिस वाहन भी बना निशाना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल; दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल, दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

Mobile medical unit launched in Amrapara, Pakur; villagers from nine villages to receive free healthcare services right in their own villages.

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ, 9 गांवों के ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

Leave a Comment