Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों की गूंज से थर्राया बहियारडीह, पुलिस वाहन भी बना निशाना

एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों की गूंज से थर्राया बहियारडीह, पुलिस वाहन भी बना निशाना
---Advertisement---

कोयलांचल क्षेत्र बाघमारा एक बार फिर हिंसक घटना को लेकर सुर्खियों में है। सोनारडीह ओपी क्षेत्र के बहियारडीह बस्ती में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक दुकानदार पर जानलेवा हमला करते हुए हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग और बमबाजी की। घटना में दुकानदार दीपक साव को निशाना बनाया गया जबकि उनके घर और दुकान पर भी गोलियां चलाई गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ था कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस भी उनके निशाने से नहीं बच सकी। बरोरा थाना की गश्ती वाहन पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए हैं और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान को लेकर विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

मामले पर जानकारी देते हुए बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि गांव में पेयजल संकट को लेकर आंदोलन की तैयारी चल रही थी। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में हो रहे अवैध कोयला खनन के कारण जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वहीं बहियारडीह की मुखिया गिरजा देवी ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने भी इस पूरे विवाद की जड़ अवैध कोयला खनन को बताया और प्रशासन से इस अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और हालात पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

Also Read- मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद गया में फायर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 होटल और अस्पतालों को नोटिस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल; दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल, दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

Mobile medical unit launched in Amrapara, Pakur; villagers from nine villages to receive free healthcare services right in their own villages.

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ, 9 गांवों के ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

Leave a Comment