Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद गया में फायर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 होटल और अस्पतालों को नोटिस

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद गया में फायर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 होटल और अस्पतालों को नोटिस
---Advertisement---

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद बिहार अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गया जिले में भी फायर सेफ्टी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले के अस्पतालों और होटलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। फायर विभाग ने 42 संस्थानों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है।

गया जिला अग्निशमन पदाधिकारी अमन कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोकने के उद्देश्य से जिलेभर में विशेष फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले चरण में अस्पतालों और होटलों की जांच की जा रही है।

अब तक जिले के 73 अस्पतालों और 86 होटलों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया जा चुका है। जांच के दौरान 42 अस्पताल और होटल ऐसे पाए गए, जहां अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन नहीं हो रहा था।
इन सभी संस्थानों को फॉर्म-‘सी’ के माध्यम से नोटिस जारी करते हुए निर्धारित अवधि के भीतर फायर एनओसी प्राप्त करने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

अग्निशमन पदाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि समय सीमा के भीतर नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर भवनों को सील भी किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण विषय है। आने वाले दिनों में सिनेमा हॉल, अपार्टमेंट, पेट्रोल पंप और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों का भी फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा।

Also Read- जामताड़ा पुलिस ने 3 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल; दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल, दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

Mobile medical unit launched in Amrapara, Pakur; villagers from nine villages to receive free healthcare services right in their own villages.

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ, 9 गांवों के ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

Leave a Comment