Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद के गयापुल Underpass पुल की हालत जर्जर : 30 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगा अंडरपास

धनबाद के गयापुल Underpass पुल की हालत जर्जर : 30 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगा अंडरपास
---Advertisement---

धनबाद वासियों की वर्षों पुरानी मांग गयापुल Underpass पुल की जर्जर हालत देखकर बता दें करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस Underpass का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। वहीं गोविंदपुर में 329 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर   भी प्रगति पर है। सांसद ढुल्लु महतो ने उम्मीद जताई है कि दोनों परियोजनाएं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। धनबाद के गयापुल में बन रहा नया Underpass शहर की सबसे बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक है। लंबे समय से जाम और आवागमन की परेशानी झेल रहे लोगों को इस अंडरपास से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस अंडरपास का निर्माण कार्य लगातार जारी है और निर्धारित समय सीमा 31 दिसंबर 2026 रखी गई है। हालांकि सांसद ढुल्लु महतो का दावा है कि निर्माण कार्य तय समय से पहले पूरा कर इसी वर्ष के अंत तक इसे आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रगतिपथ यात्रा के दौरान सांसद ढुल्लु महतो सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ निर्माण स्थल पहुंचे और कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गयापुल अंडरपास निर्माण के लिए पूर्व में कई बार टेंडर निकाले गए, लेकिन क्षेत्र में सक्रिय गुंडा और माफिया तत्वों के भय से कोई भी ठेकेदार आगे आने को तैयार नहीं था।

सांसद ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने इस परियोजना को प्राथमिकता में रखा और प्रशासनिक स्तर पर पहल कर निर्माण कार्य शुरू कराया। सांसद ढुल्लु महतो ने बताया कि गयापुल अंडरपास के अलावा धनबाद के गोविंदपुर में भी एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। लगभग 329 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पांच किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगा। यह फ्लाईओवर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर वर्षों से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। गोविंदपुर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण अक्सर लंबा जाम लगता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। फ्लाईओवर बन जाने के बाद भारी वाहन ऊपरी मार्ग से गुजरेंगे, जबकि नीचे की सड़कें स्थानीय लोगों के लिए अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएंगी। इससे न केवल यात्रा का समय बचेगा बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

 

गयापुल अंडरपास और गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर, दोनों परियोजनाएं धनबाद के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं। यदि निर्माण कार्य तय लक्ष्य के अनुरूप पूरा होता है तो आने वाले समय में शहरवासियों को जाम, दुर्घटनाओं और आवागमन की समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विकास की ये दोनों बड़ी परियोजनाएं कब धरातल पर पूरी तरह उतरकर आम जनता को समर्पित होती हैं।

इसे भी पढ़े – Cybercrime के खिलाफ पुलिस कर रही स्पेशल टीम की गठन : हर दिन आ रहे है साइबर क्राइम के सौ केस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mobile medical unit launched in Amrapara, Pakur; villagers from nine villages to receive free healthcare services right in their own villages.

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ, 9 गांवों के ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा! अमेरिकी संसद ने पास किया बड़ा प्रतिबंध बिल

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा! अमेरिकी संसद ने पास किया बड़ा प्रतिबंध बिल

जमशेदपुर: गोलघर स्कूल के पास हथियार के साथ पकड़े गए पांच युवक, हत्या की साजिश का पुलिस ने किया दावा

जमशेदपुर: गोलघर स्कूल के पास हथियार के साथ पकड़े गए पांच युवक, हत्या की साजिश का पुलिस ने किया दावा

चंदनकियारी में निरीक्षण के दौरान कीचड़ में फंसी डीसी की गाड़ी, ग्रामीणों ने लगाया धक्का

चंदनकियारी में निरीक्षण के दौरान कीचड़ में फंसी डीसी की गाड़ी, ग्रामीणों ने लगाया धक्का

'Dwadash' ceremony of the late Sudivya Kumar Sonu held in Giridih; CM Hemant Soren and several other leaders paid tribute.

गिरिडीह में दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू का द्वादश कार्यक्रम, CM हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment