Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बाघमारा में बिजली तार जोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मुखिया समेत कई घायल

बाघमारा में बिजली तार जोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मुखिया समेत कई घायल
---Advertisement---

धनबाद के बाघमारा में बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदरा और माथाबांध गांव के बीच शनिवार रात बिजली का तार जोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ और स्थानीय लोगों ने कई राउंड फायरिंग होने का भी आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने अभी तक फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना में मंदरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजली का मुख्य तार टूट जाने के कारण माथाबांध गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके बाद गांव के लोग बिजली मिस्त्री के साथ तार जोड़ने पहुंचे। इसी दौरान मंदरा गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। बताया जा रहा है कि दोनों गांवों के बीच पहले से चली आ रही रंजिश के कारण मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।

घटना के बाद दोनों पक्षों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। माथाबांध गांव के लोगों ने बरोरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान हमलावरों ने हथियारों का इस्तेमाल किया और कई राउंड फायरिंग की। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

घटना में घायल माथाबांध निवासी राज कुमार चौहान ने बताया कि वे गांव की बाधित बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए मिस्त्री के साथ पहुंचे थे। उनके अनुसार, उसी समय दूसरे पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंचे और बिजली लाइन जोड़ने का विरोध करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान मुखिया प्रतिनिधि शंकर बेलदार, गौरव चौहान तथा अन्य लोगों ने हमला कर दिया। राज कुमार चौहान का दावा है कि हमलावरों के पास हथियार थे, जिनसे कई राउंड फायरिंग की गई और बंदूक की बट से उनके सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में बरोरा थाना में लिखित शिकायत दी गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फायरिंग के आरोपों की भी जांच की जा रही है और अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Also Read-Alto K10 और Kwid के मुकाबले Maruti S-Presso में कितना है दम?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

18वें BRICS शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन, PM मोदी बोले- ‘BRICS सिर्फ देशों का समूह नहीं, समाधान का इकोसिस्टम’

18वें BRICS शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन, PM मोदी बोले- ‘BRICS सिर्फ देशों का समूह नहीं, समाधान का इकोसिस्टम’

बोकारो में बीजेपी की प्रेस वार्ता, 17 सितंबर से शुरू होगा एक महीने का सेवा संकल्प अभियान

बोकारो में बीजेपी की प्रेस वार्ता, PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू होगा एक महीने का सेवा संकल्प अभियान

JSSC नियुक्ति घोटाले की CID जांच पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, बोले- सच्चाई दबाने और बड़ी मछलियों को बचाने की हो रही कोशिश

JSSC नियुक्ति घोटाले की CID जांच पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, बोले- सच्चाई दबाने और बड़ी मछलियों को बचाने की हो रही कोशिश

जमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर महिला को बनाया बंधक, मारपीट कर लूटे सोने के गहने, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

जमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर महिला को बनाया बंधक, मारपीट कर लूटे सोने के गहने, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

निरसा में मवेशी लदे पांच वाहनों को पुलिस ने रोका, जांच के लिए गौशाला भेजे गए गोवंश

निरसा में मवेशी लदे पांच वाहनों को पुलिस ने रोका, जांच के लिए गौशाला भेजे गए गोवंश

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा।

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

Leave a Comment