Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ट्रेंच काटने और पौधारोपण (plantation) को लेकर विवाद : वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

On: June 23, 2026 7:37 PM
Follow Us:
ट्रेंच काटने और पौधारोपण (plantation) को लेकर विवाद : वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
---Advertisement---

बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार प्रखंड के तेनु डैम पुनर्वास क्षेत्र पंचायत पतकी के मिर्जापुर और नावाडीह गांव के पास नदी के सटे भाग में वन विभाग के द्वारा जेसीबी लेकर ट्रेंच काटने और पौधारोपण (plantation) करने गए वन विभाग के अधिकारी व कर्मियों को ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा है। ट्रेंच काटने और पौधारोपण (plantation) को लेकर  उपस्थित महिला-पुरुष ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीणों ने तेनु डैम से पुनर्वास में मिले जमीन छीने जाने को लेकर वन विभाग के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।  वहीं ग्रामीणों ने एकजुट होकर वन विभाग का खिलाफत करते हुए अपने पूर्वजों की जमीन को बचाने का निर्णय लिया और पौधारोपण (plantation) के लिए ट्रेंच काटने नहीं दिया। जिसके कारण वन विभाग के कर्मियों को बगैर ट्रेंच काटे ही वापस आ जाना पड़ा। मालूम हो कि बोकारो डीएफओ के आदेश पर पेटरवार के वनपाल मो. तोबीद के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मंगलवार को वन विभाग सुरक्षा बल के साथ जेसीबी लेकर मिर्जापुर गांव जा धमकी।

add

इसके बाद वन विभाग की टीम में शामिल लोग जेसीबी से ट्रेंच कटवाने का काम शुरू करते ही भारी संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण वहां पहुंचे और वन विभाग का विरोध करने लगे। जिसके कारण वन विभाग को ट्रेंच कटवाने का काम बंद कर देना पड़ा। ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने के बाद वन विभाग की टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। वहीं वन विभाग से आये मो तोबीद ने बताया की हमारे पास जो नक्शा है उसी के अनुसार ट्रेंच कटिंग का काम किया जा रहा है।

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि तेनु डैम पुनर्वास क्षेत्र पतकी पंचायत में कई वर्षों से हमारे पूर्वज उक्त जमीन पर खेती करते आए हैं। इस जमीन पर किसी कीमत पर पौधरोपण नहीं होने देंगे वन विभाग अपनी जमीन पर ट्रेंच नहीं काट हमें पुनर्वास में मिली खेती योग्य जमीन पर ट्रेंच कटिंग और पौधरोपण कर रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पौधारोपण के नाम पर बड़े पेड़ो को काटा जा रहा है यहां वन विभाग वन को उजाड़ कर कटीले बांस का लगा रही है जिससे हमारे मवेशी कटीले बांस में फंस कर मर रहे हैं।

इसे भी पढ़े – प्रेमी (boyfriend) से मिलने की जिद्द में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती : परिजन के समझाने के बाद भी नही उतरी युवती

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment