Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर ईडी का मेगा एक्शन, 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

On: July 28, 2026 1:18 PM
Follow Us:
धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर ईडी का मेगा एक्शन, 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
---Advertisement---

अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े काले कारोबार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनबाद में बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह ईडी की 25 टीमों ने जिले के 25 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई कथित कोयला कारोबारियों और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर की जा रही है। ईडी की टीमें दस्तावेजों, बैंक लेनदेन और अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों से जुड़े साक्ष्यों की गहन जांच में जुटी हैं।

add

जानकारी के मुताबिक, ईडी की कार्रवाई कथित कोयला कारोबारी एल.बी. सिंह के रिश्तेदार रंजीत सिंह, कारोबारी अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव और उनके सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर चल रही है। सभी स्थानों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच सघन तलाशी अभियान जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच का केंद्र अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़ा कथित नेटवर्क है। ईडी ने इस मामले में चार अलग-अलग ईसीआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। एजेंसी को संदेह है कि अवैध कोयला कारोबार के जरिए बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की गई है। इसी कड़ी में बैंक खातों, जमीन के दस्तावेजों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 21 नवंबर 2025 को भी ईडी ने धनबाद और दुमका में एल.बी. सिंह और उनके सहयोगियों के करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस कार्रवाई में 2 करोड़ 20 लाख रुपये नकद, 150 से अधिक जमीन के दस्तावेज और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए थे।

फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है। समाचार लिखे जाने तक एजेंसी की ओर से बरामदगी या आगे की कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब सभी की नजर ईडी की जांच और इस छापेमारी से सामने आने वाले तथ्यों पर टिकी हुई है।

Also Read- सरायकेला में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

JPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से CID की पूछताछ, परीक्षा प्रक्रिया पर उठे सवाल

JPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से CID की पूछताछ, परीक्षा प्रक्रिया पर उठे सवाल

ऑपरेशन 'नवजीवन-II में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

झारखंड में ऑपरेशन ‘नवजीवन-II में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

सरायकेला में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

सरायकेला-खारसावां में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

Leave a Comment