Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इमरान हाशमी बनेंगे फौजी, ‘Ground Zero’ के ट्रेलर में दिखाई गई गाजी से बदले की जंग

Ground Zero
---Advertisement---

Ranchi: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म ‘Ground Zero’ का ट्रेलर आखिरकार 7 अप्रैल 2025 को रिलीज कर दिया गया।

लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस को अब एक्शन और थ्रिलर से भरपूर झलक मिल चुकी है। इस फिल्म में इमरान हाशमी एक BSF डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे की भूमिका निभा रहे हैं, जो देश के दुश्मनों से लोहा लेते हैं।

Ground Zero: भव्य इवेंट में लॉन्च हुआ ट्रेलर

हैदराबाद में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इमरान हाशमी के साथ-साथ फिल्म की प्रमुख कास्ट और क्रू शामिल रहे। इसमें साई ताम्हणकर, निर्देशक तेजस देओस्कर, निर्माता रितेश सिधवानी और जोया अख्तर भी मौजूद थे। फिल्म की कास्ट में जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, दीपक परमेश, ललित प्रभाकर, रॉकी रैना और राहुल वोहरा जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे।

कश्मीर की पृष्ठभूमि और 2001 के संसद हमले से जुड़ी कहानी

ट्रेलर की शुरुआत 2001 के कश्मीर से होती है, जहां एक डायलॉग सुनाई देता है: “पत्थर फेंकने के दिन गए, अब असली शोर तो पिस्टल से मचता है।” इसके बाद कहानी रफ्तार पकड़ती है और आतंकवादी गाजी बाबा की धमकी सामने आती है: “कश्मीर का बदला लेगा गाजी।” इस माहौल में इमरान हाशमी की दमदार एंट्री एक वीर सैनिक के रूप में होती है।

Ground Zero: सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म

‘ग्राउंड जीरो’ की कहानी 2001 में हुए भारतीय संसद पर हमले की घटनाओं से प्रेरित है। यह फिल्म BSF अधिकारी नरेंद्र नाथ दुबे और उनकी टीम की बहादुरी की कहानी दिखाती है, जो इस हमले के मास्टरमाइंड गाजी बाबा का पर्दाफाश करते हैं।

एक्सेल एंटरटेनमेंट की एक्शन थ्रिलर

यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन तेजस देओस्कर ने किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर के रूप में कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी. सिधवानी, अर्हान बगाती, टैलीजमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय भी जुड़े हैं।यह फिल्म देशभक्ति, एक्शन और थ्रिल का जबरदस्त संगम है, जो दर्शकों को एक सच्ची घटना के रोमांच से जोड़ देगी।

 

 

 

यह भी पढ़े: Saharsa News : सहरसा में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment