Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

war की कड़वाहट के बीच रंग लाई किसानों की मेहनत : आम की खेती कर किसान कमा रहे मुनाफे

On: June 12, 2026 8:36 PM
Follow Us:
war की कड़वाहट के बीच रंग लाई किसानों की मेहनत : आम की खेती कर किसान कमा रहे मुनाफे
---Advertisement---

मिडिल ईस्ट के war और वैश्विक उथल-पुथल के बीच झारखंड के रामगढ़ से एक बड़ी ही खूबसूरत तस्वीर दिखी है। जो दिल को सुकून देने वाली और  war के बीच हर किसानों की ये मेहनत भारतीय को गौरवान्वित करने वाला माना जा रहा  है। war की कड़वाहट के बीच हमारे किसानों की मेहनत “आम की मिठास”बनकर दुनिया में घुल रही है। रामगढ़ जिले से पहले दुबई तो अब यूके लंदन आम की खेप रवाना हुई है,रामगढ़ के किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलने से न सिर्फ यहां के किसानों को आर्थिक मुनाफे हो रही है, बल्कि उनके चेहरे पर चमक भी ला दी है, क्योंकि जहां स्थानीय स्तर पर बिकने वाला आम अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने लगा है।

add

दरअसल रामगढ़ जिले में आम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पिछले कुछ वर्षों से बेहतर बागवानी के लिए काम किया गया था। जिसका परिणाम अब नजर आ रहा है। रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने आम की दूसरी खेप दो टन यानी 2000 किलो यूके लंदन के लिए रवाना किया है, इससे पहले उन्होंने चार टन 4000 किलो 4 जून को दुबई के लिए रवाना किया था।

आम की बागानों की संख्या 250 से अधिक 

रामगढ़ जिले में इस समय 250 से अधिक आम के बागान बताए जा रहे हैं और इस सीजन में करीब 100 टन से ज्यादा उत्पादन हो रहा है. जिले के गोला दुलमी और मांडू प्रखंड में आम की अच्छी उत्पादन हुई है। स्थानीय किसानों की मेहनत और प्रशासन के सहयोग से यहां तैयार आम को विदेशी बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था बनाई गई है। इससे किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि उन्हें बेहतर मार्केटिंग के मौके भी मिल सकेंगे। स्थानीय स्तर पर जो कम दामों में बिकने वाला आम जब पाउंड और दिरहम की वैल्यू के साथ किसानों की जेब मजबूत करेगा, तो किसानों की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होना तय है।

रामगढ़ के इन आमों को ‘आम्रपाली’ ब्रांड नाम के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतारा जा रहा है। एक निजी कंपनी किसानों से सीधे खरीद कर निर्यात प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है, इस तरह किसानों को सीधे बाजार से जुड़ने का मौका मिल रहा है।

जाहिर है रामगढ़ जिले से अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए लगातार आम की खेप रवाना हो रही हो रही है। भारत से जाने वाली आम की यह मिठास ब्रिटेन और यूएई जैसे देशों के साथ हमारे रिश्तों को और अधिक मधुर बनाएगी।

इसे भी पढ़े- Hemant soren की मांग को मिला कांग्रेस का supports : कहा- झारखंड आदिवासी का राज्य है

read also- Donald Trump द्वारा तेहरान के साथ जल्द ही किसी समझौते की उम्मीद :ईरान के पास परमाणु नहीं होंगे हथियार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जामताड़ा: बनभीतर गांव में संदिग्ध मांस के साथ युवक हिरासत में, जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

जामताड़ा: बनभीतर गांव में संदिग्ध मांस के साथ युवक हिरासत में, जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

लोहरदगा में 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, शुभम हत्याकांड समेत तीन सनसनीखेज वारदातों का खुलासा

लोहरदगा में 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, शुभम हत्याकांड समेत तीन सनसनीखेज वारदातों का खुलासा

धनबाद में फर्जी लॉटरी टिकट छापने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 1.5 करोड़ रुपये के जाली टिकट और हाईटेक प्रिंटिंग सेटअप बरामद

धनबाद में फर्जी लॉटरी टिकट छापने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 1.5 करोड़ रुपये के जाली टिकट और हाईटेक प्रिंटिंग सेटअप बरामद

Ranchi: 8 अगस्त से 'सखुआ महोत्सव' की शुरुआत, पूरे शहर में एक माह चलेगा पौधारोपण अभियान

Ranchi: 8 अगस्त से ‘सखुआ महोत्सव’ की शुरुआत, पूरे शहर में एक माह चलेगा पौधारोपण अभियान

साहिबगंज से युवती गिरफ्तार, हमीम मंडल मामले में बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, आतंकवाद से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क की जांच तेज

साहिबगंज: संदिग्ध आतंकवादी समीम मंडल पर बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

बाघमारा के बरोरा चेकपोस्ट के पास युवक पर फायरिंग, दो राउंड गोलियां चलाकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने शुरू की जांच

बाघमारा के बरोरा चेकपोस्ट के पास युवक पर फायरिंग, दो राउंड गोलियां चलाकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने शुरू की जांच

Leave a Comment