Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चर्चित solar motor चोरी कांड में चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार : सरकारी सोलर, मोटर पंप किया गया बरामद

On: June 14, 2026 5:41 PM
Follow Us:
चर्चित solar motor चोरी कांड में चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार : सरकारी सोलर, मोटर पंप किया गया बरामद
---Advertisement---

गोड्डा पुलिस ने बलबड्डा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित solar motor चोरी कांड का सफल उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों सरकारी solar motor पंप भी बरामद कर लिए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।जानकारी के अनुसार, बीते 27 मई की रात्रि बलबड्डा थाना क्षेत्र के परसा गांव स्थित बढ़का बांध पोखर में समुदाय आधारित क्लाइमेट स्मार्ट अवसंरचना योजना के तहत JSLPS द्वारा किसानों की सिंचाई सुविधा के लिए लगाए गए दो solar motor चालित  मोटर पंप अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए थे। घटना के बाद संबंधित विभाग द्वारा बलबड्डा थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

add

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर कांड के सफल उद्भेदन, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों, मानवीय आसूचना और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर लगातार जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान मिले ठोस सुरागों के आधार पर पुलिस ने बिहार के भागलपुर जिले के बरियारपुर गांव में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष मंडल (19 वर्ष), छोटू कुमार मंडल उर्फ राजकुमार मंडल (19 वर्ष), शहनवाज मंसूर (19 वर्ष) तथा नितीश कुमार (18 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी बरियारपुर, थाना ईशीपुर बाराहाट, जिला भागलपुर (बिहार) के निवासी हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों सरकारी सोलर मोटर पंप बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा कांड में प्रयुक्त एक टेम्पो, वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन, ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन तथा रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वरुण रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कांड में एक अन्य आरोपी की भी संलिप्तता सामने आई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों में राहत का माहौल है। वहीं गोड्डा पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता हासिल की है।

READ ALSO – झारखंड T20 Cricket लीग के चौथा दिन आज : कोयलांचल सुपर किंग्स और छोटा नागपुर रॉयल्स का शानदार प्रर्दशन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment