Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Hafizul Hasan के बयान से झारखंड में सियासी भूचाल, बाबूलाल मरांडी ने जताई नाराजगी

Babulal Marandi
---Advertisement---

Ranchi: झारखंड के जल संसाधन मंत्री Hafizul Hasan के शरीया और संविधान पर दिए बयान से राज्य की राजनीति में खलबली मच गई है।

विपक्ष के नेता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को गिरिडीह में इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी और सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने मंत्री के बयान को “खून-खराबे की धमकी” करार देते हुए जनता को ऐसे लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

Hafizul Hasan News: BJP का सड़क पर विरोध, मंत्री को हटाने की मांग

गिरिडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरकर मरांडी ने मंत्री हसन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जो लोग शरीया को संविधान से ऊपर बताते हैं, उनके इरादे खतरनाक हैं। ऐसे बयान समाज में डर और भ्रम फैलाते हैं, इसलिए हसन को मंत्रिमंडल से तुरंत हटाया जाना चाहिए।

Hafizul Hasan: मरांडी का आरोप – “मुर्शिदाबाद जैसी घटनाएं करा सकते हैं”

बाबूलाल मरांडी ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे नेताओं पर लगाम नहीं लगी तो झारखंड में भी मुर्शिदाबाद जैसी घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने मंत्री के वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा, “मुसलमान कब्र में नहीं, सब्र में है। अगर सड़क पर आया, तो खून-खराबा होगा।” यह बयान सीधे तौर पर उकसावे की भाषा है।

Hafizul Hasan: कांग्रेस और झामुमो की चुप्पी पर उठे सवाल

मरांडी ने आरोप लगाया कि हसन के बयान पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की चुप्पी इस बात का संकेत है कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में इतनी अंधी हो गई है कि संविधान विरोधी बातें भी बर्दाश्त कर रही है।

धार्मिक त्योहारों पर बढ़ती हिंसा को बताया तुष्टिकरण की नीति का नतीजा

भाजपा नेता ने कहा कि रामनवमी, शिवरात्रि, दशहरा, सरस्वती पूजा जैसे त्योहारों पर बार-बार दंगे और पत्थरबाजी की घटनाएं हो रही हैं, जो राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति का सीधा परिणाम है।

कांग्रेस पर भी बोला हमला

मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी ने हमेशा संविधान का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में 90 से ज्यादा बार धारा 356 का प्रयोग कर लोकतांत्रिक सरकारों को गिराया गया और बाबा साहब आंबेडकर को भी लगातार अपमानित किया गया।

आंबेडकर को असली सम्मान भाजपा ने दिया – मरांडी

मरांडी ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने ही बाबा साहब को भारत रत्न दिलवाया, उनसे जुड़े स्थलों को ‘पंच तीर्थ’ घोषित किया और संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की।

यह भी पढ़े: राम विलास +2 उच्च विद्यालय बेरमो में लगातार हो रही है चोरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा।

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय l(locals) लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, Chapad से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार।

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, चापड़ से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों (Parent) की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, economic को समग्र विकास रणनीति से जोड़नेपर विस्तार से बात।

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, अर्थशास्त्री हरीश्वर दयाल और अमरनाथ झा हुए शामिल

Leave a Comment