Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

parking के नाम पर अवैध वसूली : हरकत में आया नगर निगम

parking के नाम पर अवैध वसूली : हरकत में आया नगर निगम
---Advertisement---

सिंगापुर कार्निवल में मस्ती और मनोरंजन के बीच parking के नाम पर अवैध वसूली का खेल सामने आया है। आरोप है कि बिना किसी वैध अनुमति के लोगों से parking शुल्क वसूला जा रहा था। शिकायत मिलते ही नगर निगम हरकत में आया और मौके पर जांच के बाद कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। इतना ही नहीं, parking वसूली के दौरान लोगों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं।

धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित सिंगापुर कार्निवल में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन कार्निवल के बाहर पार्किंग के नाम पर लोगों की जेब पर डाका डाला जा रहा था।

बिना किसी अधिकृत अनुमति के वाहन चालकों से पार्किंग शुल्क वसूले जाने की शिकायत नगर निगम तक पहुंची। शिकायत मिलते ही निगम की टीम ने मामले की जांच की और अवैध वसूली की पुष्टि होने पर कार्रवाई शुरू कर दी।धनबाद के मेयर संजीव सिंह के माने तो नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग संचालन का अधिकार केवल निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से दिया जाता है। ऐसे में गोल्फ ग्राउंड में की जा रही पार्किंग वसूली पूरी तरह अवैध है। निगम ने अवैध वसूली करने वालों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है और भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

पार्किंग शुल्क वसूली के दौरान कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत मिली है, जिसे गंभीरता से लिया गया है। सिंगापुर कार्निवल में अवैध पार्किंग वसूली पर नगर निगम की यह कार्रवाई एक साफ संदेश है कि आम लोगों से और मनमानी अब नहीं चलेगी । सवाल यह है कि आखिर बिना अनुमति पार्किंग वसूली का खेल कब से चल रहा था फिलहाल नगर निगम इस पर कार्रवाई की है।

READ ALSO- Donald Trump द्वारा तेहरान के साथ जल्द ही किसी समझौते की उम्मीद :ईरान के पास परमाणु नहीं होंगे हथियार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment