Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की घटना:महिला ने लगाई ससुराल पक्ष पर आरोप

On: June 2, 2026 12:43 PM
Follow Us:
विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की घटना:महिला ने लगाई ससुराल पक्ष पर आरोप
---Advertisement---

धनबाद में एक विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की घटना सामने आई है। जिसमें महिला ने दहेज उत्पीड़न का  ससुराल पक्ष पर आरोप लगया है।दहेज तब तक एक प्रथा है जब तक उसका कोई विरोधी न हो।लेकिन इस प्रथा को एक नया रूप दे दिया गया है,जिसे हम तोहफा के रूप में जानने लगे है,आज कल लड़की वालों से दहेज के बदले तोहफा लिया जा रहा है। यूं कहे तो तोहफा के तले दहेज ही लिया जा रहा है ।

add

दहेज उत्पीड़न  की यह घटना आज भी साबित कर रही है की ये दहेज जैसा कुप्रथा को हमारे समाज ने अभी तिलांजली नहीं दी है। बता दें की एक शादीशुदा महिला ने अपने पति सास और ननद पर दहेज उत्पीड़न मारपीट और जान से मारने की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विवाहिता धनबाद भुली की रहने वाली तनु प्रिया ने अपनी शिकायत में बताया कि 2022 में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उसकी शादी झरिया के रहने वाले वेदांत पाठक से हुई थी। शादी के दौरान उसके पिता ने नकद पैसे, सोने-चांदी के गहने, घर का सामान और दूसरे तोहफे दिए थे। इसके बावजूद, उसके ससुराल वाले कथित तौर पर और दहेज की मांग करते रहे, जिसमें एक मारुति बलेनो कार और पांच लाख रुपये शामिल थे।

पीड़िता का आरोप है कि 2023 में उसकी बेटी के जन्म के बाद, उसके पति, सास और ननद का बर्ताव और भी ज़्यादा बुरा हो गया। बेटी को जन्म देने पर उसे ताने दिए जाते थे और उसे मानसिक और शारीरिक, दोनों तरह से प्रताड़ित किया जाता था। महिला ने आगे आरोप लगाया है कि कई बार उसके साथ मारपीट की गई और उसके साथ अमानवीय बर्ताव किया गया।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि मई 2024 में, दहेज की मांग को लेकर विवाद काफी बढ़ गया। महिला का आरोप है कि इस घटना के दौरान, उसके पति, सास और ननद ने उसे और उसकी बेटी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिससे मां और बच्ची, दोनों की जान बच गई।

पीड़िता के अनुसार, इस घटना के बाद उसे और उसकी बेटी को ससुराल से निकाल दिया गया, और तब से वह अपने मायके में रह रही है। महिला ने अपने पति पर दोबारा शादी करने की धमकी देने और दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया है।महिला का कहना है कि परिवार के सदस्यों और समाज के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कई कोशिशें की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

इसके अलावा, 22 मई 2026 को, जब वह अपने पिता और बहन के साथ ससुराल पहुंची, तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। आरोप है कि इस कहा-सुनी के दौरान, उसके पति, सास और ननद ने उसे गालियाँ दीं और उसके साथ मारपीट की, और साथ ही दहेज की अपनी मांगे भी दोहराईं।

इसे भी पढ़े – इरफान अंसारी का उतर प्रदेश के CMआदित्य नाथ योगी पर बयान: उत्तर प्रदेश में नहीं होगी वापसी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment