Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तालाब में डूबने से मासूम की मौत, NDRF की मदद से शव की तलाश जारी

On: May 11, 2026 11:34 AM
Follow Us:
तालाब में डूबने से मासूम की मौत, NDRF की मदद से शव की तलाश जारी
---Advertisement---

 देवघर  के  रिखिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

add

मिली जानकारी के अनुसार नीरज अपने तीन दोस्तों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद बच्चों ने दौड़कर परिजनों और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही रिखिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम को भी सूचना दी गई। देर शाम तक स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से बच्चे की तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई।

बुधवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने फिर से तालाब में सर्च अभियान शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक बच्चे के शव की तलाश जारी थी।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाबों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment