JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए झारखंड Tournament T20 क्रिकेट लीग 2026 के एक रोमांचक मैच में जमशेदपुर स्टीलर्स ने धनबाद डायमंड्स को 7 रन से हराकर Tournament में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। इस Tournament में हाई-स्कोरिंग मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन आखिरकार जमशेदपुर की टीम जीती। पहले बल्लेबाजी करते हुए, जमशेदपुर स्टीलर्स ने अपने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 202 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। उनके बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और लगातार रन बनाए। जवाब में धनबाद डायमंड्स ने भी जोरदार टक्कर दी और 20 ओवरों में 8 विकेट पर 195 रन बनाए, लेकिन वे लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गए।

धनबाद डायमंड्स के लिए राम रोशन शरण ने शानदार पारी खेली और 32 गेंदों में 63 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हालांकि यह उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। गेंदबाजी में, धनबाद के शमशाद अहमद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने 4 ओवर के स्पेल में 39 रन देकर 4 विकेट लिए; उन्हें ‘फाइटर ऑफ द मैच’ चुना गया और मैच का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। वहीं, रवि शर्मा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर स्टीलर्स की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 19 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए (जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे) और 3 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए।
उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रवि शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। टूर्नामेंट की अंक तालिका में कोयलांचल सुपर किंग्स फिलहाल 2 मैचों में 2 जीत और 4 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि रांची टाइटंस भी 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इस जीत से अंक तालिका में जमशेदपुर स्टीलर्स की स्थिति मजबूत होगी, जबकि धनबाद डायमंड्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। झारखंड T20 लीग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, और आने वाले मैचों में प्लेऑफ की दौड़ और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़े- बच्चों के Missing होने की बढ़ती घटनाओं को लेकर झारखंड में हलचल तेज





