Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची में ‘जतरा’ की धूम, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बजाया मांदर

रांची में 'जतरा' की धूम, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बजाया मांदर
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को राजधानी रांची में भव्य “झारखंड जात्रा मेला” का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस भव्य आयोजन का उद्घाटन किया, जिसमें झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और आदिवासी गौरव की अनूठी झलक देखने को मिली।

4000 कलाकारों ने बांधा समां

जतरा मेला की शुरुआत राजेंद्र चौक से हुई, जहां सुबह से ही उत्सव का माहौल था। इस भव्य सांस्कृतिक जुलूस में लगभग 4000 कलाकार शामिल हुए। इन कलाकारों ने झारखंड की 32 जनजातियों की कला, नृत्य, वाद्ययंत्र और पारंपरिक परिधानों का शानदार प्रदर्शन किया।

पुरुलिया छऊ, मुंडा सोहराय नृत्य, संथाली डांस, हो जनजाति का करमा, असुर ढुमकुश और उरांव झूमर जैसी प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर शहीद चौक तक राजधानी की सड़कें ढोल, मांदर और नगाड़ों की थाप से गूंज उठीं।

जश्न में डूबे CM Hemnat Soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचकर सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। वे खुद भी जश्न में शामिल हुए और पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘मांदर’ बजाकर कलाकारों के साथ ताल मिलाते दिखे। मुख्यमंत्री जुलूस के साथ शहीद चौक तक पैदल चले और इस ऐतिहासिक पल को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया।

हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

इस आयोजन का एक विशेष आकर्षण हेलिकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा रही, जिसने जतरा को और भी भव्य बना दिया। आसमान से बरसते फूलों के बीच भीड़ ने तालियां बजाकर कलाकारों का अभिनंदन किया।

यह भी पढ़े: छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव को मिली हार, 35 साल की छोटी कुमारी ने पटखनी दी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, निमंत्रण किया स्वीकार

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट से 41 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट से 41 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, साहिबगंज से पलामू तक विकास योजनाओं की रफ्तार

James Bond Movie: जेम्स बॉन्ड के नए अवतार रॉबर्ट पैटिनसन को लेकर लग्जरी ब्रांड्स में हलचल

James Bond Movie: जेम्स बॉन्ड के नए अवतार रॉबर्ट पैटिनसन को लेकर लग्जरी ब्रांड्स में हलचल

Tandwa News: चतरा के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा, भारी काउंटर वेट गिरने से 3 मजदूरों की मौत

Tandwa News: चतरा के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा, भारी काउंटर वेट गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल; एक की हालत गंभीर

रामगढ़ के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन

रामगढ़ के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन, अमित और सुमित करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

Ambulance Strike: झारखंड में आज रात से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Ambulance Strike: झारखंड में आज रात से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Leave a Comment