Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के को रद्द Nomination करने की मांग को लेकर झारखंड कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के को रद्द Nomination करने की मांग को लेकर झारखंड कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन
---Advertisement---

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के Nomination को रद्द करने की मांग को लेकर  झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने झारखंड विधानसभा के बाहर और भीतर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि परिमल नाथवानी के Nomination पत्र पर आपत्तियां दर्ज होने के बावजूद चुनाव आयोग ने उनके Nomination को रद्द करने के बजाय होल्ड पर रखा है, जो पक्षपातपूर्ण रवैये को दर्शाता है।

प्रदर्शन में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू तथा पूर्व मंत्री बंधु तिर्की शामिल हुए। नेताओं ने चुनाव आयोग पर भाजपा के शीर्ष नेताओं के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया जाता है, जबकि दूसरी ओर उद्योगपति एवं निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन पर फैसला लेने के बजाय उसे होल्ड पर रखा जाता है।साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी  ने कहा  की परिमल नाथवानी के नामांकन को रद्द तो कल ही कर देनी चाहिए थी इनको रिचेक करने की जरूरत नहीं है।

मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन एक महिला का नांमकन रद्द करना कहा से उचित है,अगर इस तरिके से चलता रहा तो लोकतंत्र बचाने के लिए पार्टी समेत हम आगे आएगें। साथ हि उन्होनें  कहा की सरकार दोहरी मापदंड पर नहीं चलती है ।

यह चुनाव आयोगयू का दोहरा मापदंड है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि परिमल नाथवानी के नामांकन पर तत्काल निर्णय लेते हुए उसे निरस्त किया जाए और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाया जाए।

READ ALSO: निर्दलीय उम्मीदवार Parimal Nathwani की अटकलें बढ़ी : नॉमिनेशन पेपर्स में गड़बड़ी की बात सामने आई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment