Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जीतन राम मांझी ने UCC को राष्ट्रीय हित का मुद्दा बताया कहा- भ्रम से बचने की अपील की

जीतन राम मांझी ने UCC को राष्ट्रीय हित का मुद्दा बताया कहा- भ्रम से बचने की अपील की
---Advertisement---

गयाजी अतरी विधानसभा क्षेत्र के महकार स्थित केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के पैतृक गांव में उनके जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान वृक्षारोपण समेत कई कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के दौरान जीतन राम मांझी अपने पूर्वजों को याद कर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने समान नागरिक संहिता (UCC), SIR, बिहार की कानून-व्यवस्था, शराबबंदी और केंद्र एवं राज्य सरकार के कामकाज को लेकर अपनी बात रखी। UCC के सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा कि समान नागरिक संहिता को राष्ट्रीय हित के नजरिए से देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि UCC को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा नहीं की जानी चाहिए। मांझी पहले भी UCC के समर्थन में अपनी बात रख चुके हैं और इसे संविधान के अनुच्छेद 44 से जोड़कर देख चुके हैं।

SIR पर मतदाता सूची के सत्यापन की बात

SIR को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य किसी भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटाना नहीं, बल्कि मतदाता सूची का सत्यापन और उसे व्यवस्थित करना है। उन्होंने कहा कि जिन पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, उन्हें भी सूची में शामिल करने की प्रक्रिया होनी चाहिए। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की पहचान जरूरी है, जो भारतीय नागरिक नहीं हैं और कथित तौर पर गलत दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची में शामिल हो गए हैं। मांझी ने SIR की प्रक्रिया को मतदाता सूची के सत्यापन से जोड़ते हुए अपनी बात रखी। SIR को लेकर वह हाल के दिनों में चुनाव आयोग के फैसले पर भी अपनी राय व्यक्त कर चुके हैं।

कानून-व्यवस्था पर भी बोले केंद्रीय मंत्री

बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर मांझी ने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना का समर्थन नहीं किया जा सकता। हालांकि, घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई को भी देखा जाना चाहिए।

उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था में काफी बदलाव देखा है। मांझी ने ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सरकार के साथ-साथ समाज और राजनीतिक दलों की भी जिम्मेदारी है।

जब्त शराब से सैनिटाइजर बनाने का दिया सुझाव

शराबबंदी के दौरान जब्त शराब के निस्तारण को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बड़ी मात्रा में जब्त शराब को नष्ट करने के बजाय, यदि तकनीकी और कानूनी रूप से संभव हो तो उसके वैकल्पिक उपयोग पर विचार किया जाना चाहिए।उन्होंने जब्त शराब से सैनिटाइजर जैसे उपयोगी उत्पाद तैयार करने का सुझाव दिया। मांझी के मुताबिक, इससे जब्त सामग्री का जनहित में उपयोग किया जा सकता है और संसाधनों की भी बचत हो सकती है।

केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज का किया जिक्र

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के विकास और आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है। बारिश और आपदा से प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने की बात भी उन्होंने कही। मांझी ने कहा कि विकास और बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए सरकार के साथ समाज और राजनीतिक दलों को भी सहयोग करना चाहिए।

इसे भी पढ़े – लातेहार में कबड्डी टूर्नामेंट संपन्न, लड़कियों का वर्ग लातेहार ने और लड़कों का वर्ग गढ़वा ने जीता 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Fatty Liver Campaign: रांची पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया

Fatty Liver Campaign: रांची पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, ‘फैटी लिवर मूवमेंट’ कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

Coal Block Protest: दुमका के बादलपाड़ा कोल ब्लॉक में हिंसक बवाल

Coal Block Protest: दुमका के बादलपाड़ा कोल ब्लॉक में हिंसक बवाल, GM सागर सिंह मीणा की बेरहमी से पिटाई, 7 पुलिसकर्मी घायल

Jharkhand Jobs: झारखंड में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका!

Jharkhand Jobs: झारखंड में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका! लातेहार, खूंटी और लोहरदगा में 6,779 पदों पर होगी भर्ती

Couple Murder: कनाडा में भारतीय मूल के दंपती की गोली मारकर हत्या

Couple Murder: कनाडा में भारतीय मूल के दंपती की गोली मारकर हत्या, वॉलमार्ट की पार्किंग में मिला शव, संगठित अपराध से जुड़े होने का शक

Shayra Munda: अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का 91 वर्ष की उम्र में निधन

Shayra Munda: अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का 91 वर्ष की उम्र में निधन, झारखंड में शोक की लहर, हेमंत सोरेन ने जताया दुख

1 thought on “जीतन राम मांझी ने UCC को राष्ट्रीय हित का मुद्दा बताया कहा- भ्रम से बचने की अपील की”

Leave a Comment