Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लातेहार में कबड्डी टूर्नामेंट संपन्न, लड़कियों का वर्ग लातेहार ने और लड़कों का वर्ग गढ़वा ने जीता

लातेहार में कबड्डी टूर्नामेंट संपन्न, लड़कियों का वर्ग लातेहार ने और लड़कों का वर्ग गढ़वा ने जीता
---Advertisement---

लातेहार जिला खेल स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित प्रमंडलीय आमंत्रण कप कबड्डी टूर्नामेंट  प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन हुआ। कबड्डी टूर्नामेंट प्रतियोगिता में पलामू, गढ़वा और लातेहार की महिला एवं पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल उपायुक्त संदीप कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच, नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

जिला प्रशासन की ओर से खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा उपायुक्त ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन देश के लिए विशेष महत्व रखता है। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पलामू प्रमंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का लातेहार में आयोजन होना गौरव की बात है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति और कबड्डी संघ के पदाधिकारियों को बधाई दी।

बालिका वर्ग में लातेहार, बालक वर्ग में गढ़वा चैंपियन

प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में लातेहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। गढ़वा की टीम उपविजेता रही, जबकि पलामू की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया वहीं बालक वर्ग में गढ़वा की टीम विजेता बनी। पलामू की टीम उपविजेता और लातेहार की टीम तीसरे स्थान पर रही बालिका वर्ग में लातेहार की प्रिया को मैन ऑफ द मैच तथा बालक वर्ग में पलामू के विशाल कुमार को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

उद्घाटन समारोह में भी दिखा उत्साह

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि और जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।

खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों से गुलजार रहा स्टेडियम

समापन समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम प्रसाद साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी के. त्रिपाठी, समसूल हुदा सहित अन्य लोग मौजूद रहे पूरे आयोजन के दौरान जिला खेल स्टेडियम खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों से गुलजार रहा। प्रतियोगिता ने पलामू प्रमंडल के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ लातेहार में कबड्डी को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, रेफरी, ऑफिशियल, खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े – फ्लाईदुबई विमान हादसा, कैप्टन स्मित ने PM मोदी से कहा – ‘मुझे उठना ही था, मुझे यात्रियों की जान बचानी थी’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फ्लाईदुबई विमान हादसा, कैप्टन स्मित ने PM मोदी से कहा – ‘मुझे उठना ही था, मुझे यात्रियों की जान बचानी थी'

फ्लाईदुबई विमान हादसा, कैप्टन स्मित ने PM मोदी से कहा – ‘मुझे उठना ही था, मुझे यात्रियों की जान बचानी थी’

गयाजी में मोबाइल फोन चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 7 लोग गिरफ्तार, 44 फोन और ₹24,000 नकद बरामद

गयाजी में मोबाइल फोन चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 7 लोग गिरफ्तार, 44 फोन और ₹24,000 नकद बरामद

जामताड़ा के व्यापारी 0.4% MDR के विरोध में उपवास कर रहे है, सरकार से इस प्रस्ताव को वापस लेने की मांग कर रहे है

जामताड़ा के व्यापारी 0.4% MDR के विरोध में उपवास कर रहे है, सरकार से इस प्रस्ताव को वापस लेने की मांग कर रहे है

गांधी जयंती पर गिरिडीह में भाजपा का स्वच्छता अभियान, महत्मा गांधी और शास्त्री जी को दी गई श्रद्धांजलि

गांधी जयंती पर गिरिडीह में भाजपा का स्वच्छता अभियान, महत्मा गांधी और शास्त्री जी को दी गई श्रद्धांजलि

गुमला के सिसई में वन भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने जताया विरोध

गुमला के सिसई में वन भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने जताया विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनकी जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर, सारठ में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनकी जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर, सारठ में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

Leave a Comment