Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कड़िया मुंडा ICU में भर्ती: सांस लेने में तकलीफ के बाद रांची लाए गए, जेपी नड्डा ने फोन कर जाना हाल

कड़िया मुंडा ICU में भर्ती: सांस लेने में तकलीफ के बाद रांची लाए गए, जेपी नड्डा ने फोन कर जाना हाल
---Advertisement---

रांची | लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और पद्म भूषण से सम्मानित वरिष्ठ भाजपा नेता कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। गुरुवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें खूंटी से लाकर रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने एहतियातन उन्हें आईसीयू (ICU) में रखा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ठंड के कारण बिगड़ी तबीयत, निमोनिया की रही है हिस्ट्री

अस्पताल के डॉ. निशिथ ने बताया कि ठंड बढ़ने के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और वे सामान्य रूप से बातचीत कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी उन्हें निमोनिया की शिकायत हुई थी। उनकी पुरानी मेडिकल हिस्ट्री और मौसम को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें विशेष निगरानी में रखा है।

बिना प्रोटोकॉल, साधारण गाड़ी से पहुंचे अस्पताल

अपनी सादगी के लिए पहचाने जाने वाले कड़िया मुंडा इस बार भी बिना किसी वीआईपी प्रोटोकॉल या सुरक्षा घेरे के अस्पताल पहुंचे। उनके पुत्र अमर मुंडा ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर बिना देर किए उन्हें एक साधारण वाहन से अस्पताल लाया गया।

जेपी नड्डा ने की बात, नेताओं ने की दुआ

कड़िया मुंडा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी सक्रिय हो गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीधे फोन कर कड़िया मुंडा से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने परिजनों से फोन पर बात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

यह भी पढ़े: बदल जाएगा लालू परिवार का पता, 19 साल बाद छिन गया ’10 सर्कुलर रोड’, अब यहां होगा नया ठिकाना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, निमंत्रण किया स्वीकार

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट से 41 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट से 41 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, साहिबगंज से पलामू तक विकास योजनाओं की रफ्तार

James Bond Movie: जेम्स बॉन्ड के नए अवतार रॉबर्ट पैटिनसन को लेकर लग्जरी ब्रांड्स में हलचल

James Bond Movie: जेम्स बॉन्ड के नए अवतार रॉबर्ट पैटिनसन को लेकर लग्जरी ब्रांड्स में हलचल

Tandwa News: चतरा के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा, भारी काउंटर वेट गिरने से 3 मजदूरों की मौत

Tandwa News: चतरा के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा, भारी काउंटर वेट गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल; एक की हालत गंभीर

रामगढ़ के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन

रामगढ़ के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयन, अमित और सुमित करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

Ambulance Strike: झारखंड में आज रात से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Ambulance Strike: झारखंड में आज रात से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Leave a Comment