Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

4.95 एकड़ (4.95 acres) जमीन को लेकर बड़ा विवाद, जिला परिषद ने ठोका जमीन पर दावा

On: July 18, 2026 11:40 AM
Follow Us:
4.95 एकड़ (4.95 acres) जमीन को लेकर बड़ा विवाद, जिला परिषद ने ठोका जमीन पर दावा
---Advertisement---

धनबाद क्लब की करीब 4.95 एकड़ (4.95 acres)  जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। जिला परिषद ने इस 4.95 acres जमीन पर अपना दावा ठोकते हुए डीसीएलआर कोर्ट में मामला दायर किया है। परिषद का कहना है कि हीरापुर मौजा के खाता नंबर 140 की पूरी 117.11 जिसमें 4.95 acres जमीन भी  शामिल है जिला परिषद के नाम दर्ज है और धनबाद क्लब उसी का हिस्सा है। यदि कोर्ट में दावा सही साबित होता है तो क्लब से किराया भी वसूला जाएगा।

जिला परिषद की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि झारभूमि पोर्टल पर हीरापुर मौजा के खाता नंबर 140 के तहत दर्ज 117.11 एकड़ जमीन जिला परिषद के नाम है। इसी खाते में आने वाले करीब 4.95 एकड़ भूखंड पर धनबाद क्लब बना हुआ है। परिषद का दावा है कि यह भूमि उसकी संपत्ति है और इस पर उसका वैधानिक अधिकार है।

सिर्फ धनबाद क्लब ही नहीं, बल्कि इसी खाते में यूनियन क्लब, आईएमए भवन, कला भवन, जिला कारागार और राजेंद्र सरोवर जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं की जमीन भी शामिल बताई गई है। यूनियन क्लब की लीज से जुड़ा मामला पहले से ही डीसी कोर्ट में लंबित है।

जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह का कहना है कि परिषद के पास इस दावे से जुड़े सभी दस्तावेज मौजूद हैं। यदि डीसीएलआर कोर्ट में परिषद का दावा सिद्ध हो जाता है तो धनबाद क्लब सहित संबंधित संस्थानों से जमीन का किराया तय कर वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि परिषद अपनी सभी संपत्तियों को चिन्हित कर ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार कर रही है, ताकि भविष्य में उनकी सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन हो सके।

शारदा सिंह ने यह भी कहा कि जिला परिषद अपनी आय बढ़ाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहती है, जिससे पंचायतों में विकास कार्यों को और प्रभावी ढंग से किया जा सके। उनका आरोप है कि सरकार से मिलने वाली राशि किस्तों में आने के कारण विकास कार्य प्रभावित होते हैं, इसलिए परिषद अपने संसाधनों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

READ ALSO – 17 जुलाई भारत के लिए बना ऐतिहासिक दिन, PM नरेंद्र मोदी में हाइड्रोजन-पावर्ड (Hydrogen-powered) ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO, 5585 आवेदनों में से हुआ चयन, तीन नए ट्रस्टी भी नियुक्त

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO, 5585 आवेदनों में से हुआ चयन, तीन नए ट्रस्टी भी नियुक्त

गढ़वा में मतदाता सूची को लेकर विवाद, 269 पूर्व-भरे Form-7 मिलने का दावा, झामुमो ने स्वतंत्र जांच की मांग की

गढ़वा में मतदाता सूची को लेकर विवाद, 269 पूर्व-भरे Form-7 मिलने का दावा, झामुमो ने स्वतंत्र जांच की मांग की

जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड का बड़ा खुलासा: यूपी के दो शूटर समेत छह गिरफ्तार, हथियार और लाल कार बरामद

जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड का बड़ा खुलासा: यूपी के दो शूटर समेत छह गिरफ्तार, हथियार और लाल कार बरामद

जामताड़ा के वार्ड 10 में जलजमाव की समस्या से मिलेगी राहत, सुभाष चौक में आरसीसी नाली निर्माण का शिलान्यास

जामताड़ा के वार्ड 10 में जलजमाव की समस्या से मिलेगी राहत, सुभाष चौक में आरसीसी नाली निर्माण का शिलान्यास

JPSC-JSSC विवाद पर BJP का सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी

JPSC-JSSC विवाद पर BJP का सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी

तिलैया जंगल में भौंरों के झुंड ने किया हमला, घायल सरकारी शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

तिलैया जंगल में भौंरों के झुंड ने किया हमला, घायल सरकारी शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

Leave a Comment