Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सारंडा के चुरगी गांव में मलेरिया का कहर पांच दिनों में दो महिलाओं की मौत, गांव में दहशत

सारंडा के चुरगी गांव में मलेरिया का कहर पांच दिनों में दो महिलाओं की मौत
---Advertisement---

Chaibasa News: मनोहरपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती सारंडा क्षेत्र अंतर्गत गंगदा पंचायत के ग्राम चुरगी में मलेरिया ज्वर का प्रकोप गंभीर रूप लेता जा रहा है। बीते पांच दिनों के भीतर मलेरिया से ग्रसित दो महिलाओं की मौत ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है। गांव में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण मलेरिया बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं, जिससे हालात चिंताजनक बनते जा रहे हैं।

क्रिस्टोंन फाउंडेशन के मुख्यकर्ता सह समाजसेवी इंदा जामुदा ने बताया कि 15 दिसंबर को 28 वर्षीय जाबनी लागुरी की मलेरिया से मौत हुई थी, जबकि 21 दिसंबर को 35 वर्षीय तुरी चंपिया ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों महिलाओं का अंतिम संस्कार गांव में किया गया।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मलेरिया से पीड़ित तीन गंभीर मरीजों को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनोहरपुर भेजा गया है।

Also Read: आनंदपुर में जंगली हाथी का तांडव, दो घर क्षतिग्रस्त, धान नष्ट; दहशत में ग्रामीण

वहीं अस्पताल में चार वर्षीय सिंगा हेम्ब्रोम, 13 वर्षीय सुनील लागुरी और चार वर्षीय लारू लागुरी का इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की धीमी कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए गांव में तत्काल स्वास्थ्य शिविर, दवा वितरण, जांच अभियान और मलेरिया रोकथाम के लिए छिड़काव की मांग की है। गांव में भय का माहौल है और लोग प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment