झरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक रागिनी सिंह ने धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (DRM) से मुलाकात कर क्षेत्र की लंबे समय से लंबित रेलवे समस्याओं और यात्री सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इस दौरान एक मांग पत्र भी सौंपा और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

विधायक ने कहा कि झरिया क्षेत्र की बड़ी आबादी रोजाना रेलवे सेवाओं पर निर्भर है लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी से लोगों को लगातार परेशानी हो रही है। उन्होंने समस्याओं के साथ-साथ उनके व्यावहारिक समाधान भी डीआरएम के समक्ष रखे।
उन्होंने झरिया-धनुआडीह रेलवे स्टेशन परिसर में पुराने स्थान पर बस स्टैंड को डेवलप करने का प्रस्ताव दिया जिससे झरिया 4 नंबर बस स्टैंड पर लगने वाले जाम और भीड़भाड़ की समस्या कम हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे रेलवे भूमि का बेहतर उपयोग भी संभव होगा।
धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर के विकास को लेकर उन्होंने जर्जर सड़क,अंडरपास में लाइटिंग,पार्किंग,लिफ्ट के संचालन और फुटओवर ब्रिज विस्तार जैसी सुविधाओं की मांग की। इसके अलावा भाटडीह और जोड़ाफाटक क्षेत्र की सड़क,बिजली और जलभराव समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया गया।
DRM ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर कई स्थानीय प्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Also Read- झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ेगी रफ्तार, धनबाद में 120 स्वास्थ्यकर्मियों को मिली नियुक्ति





