Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वेतन नहीं तो जनगणना नहीं: बोकारो के शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

On: May 11, 2026 12:00 PM
Follow Us:
वेतन नहीं तो जनगणना नहीं: बोकारो के शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
---Advertisement---
बोकारो पुलिस विभाग में हुए वेतन निकासी घोटाले का असर अब जिले के शिक्षकों पर भी पड़ने लगा है। पिछले ढाई महीने से वेतन नहीं मिलने से जिले के मिडिल स्कूल, माध्यमिक स्कूल और प्लस टू विद्यालयों के शिक्षक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को विभिन्न शिक्षक संघों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि यदि 16 मई तक शिक्षकों का लंबित वेतन भुगतान नहीं किया गया, तो शिक्षक जनगणना कार्य का बहिष्कार करेंगे। शिक्षकों ने साफ तौर पर नारा दिया – “वेतन नहीं तो जनगणना नहीं।”

add

इस संबंध में जानकारी देते हुए अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने कहा कि शिक्षा विभाग के सभी वेतन निकासी पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक कागजातों की जांच कर प्रमाण पत्र जमा करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से वेतन भुगतान में अनावश्यक देरी की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उपायुक्त द्वारा जांच के लिए डीडीसी को अधिकृत किया गया है, लेकिन डीडीसी कार्यालय की ओर से बार-बार नए कागजातों की मांग कर जांच प्रक्रिया को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि जब वे आवश्यक दस्तावेज लेकर संबंधित कार्यालय पहुंचते हैं, तब भी जांच प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती।

राममूर्ति ठाकुर ने कहा कि यदि जल्द वेतन भुगतान नहीं हुआ तो शिक्षक जनगणना कार्य में सहयोग नहीं करेंगे। साथ ही 16 मई को डीसी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालने की भी घोषणा की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी समाधान नहीं निकला तो शिक्षक संघ आगे उग्र आंदोलन करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment