Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग विस्तार का विरोध, ग्रामीणों ने लगाए मारपीट और फायरिंग के आरोप

सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग विस्तार का विरोध, ग्रामीणों ने लगाए मारपीट और फायरिंग के आरोप
---Advertisement---

धनबाद के घनुडीह चीनकोठी बस्ती से सटे इलाके में सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग परियोजना के विस्तार को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने बुधवार को बस्ती के समीप ओबी यानी ओवरबर्डन डंपिंग का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध के दौरान कंपनी समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह और घनुडीह ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। जांच के दौरान घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की आपत्तियों के बावजूद ओबी डंपिंग की जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने वाले लोगों के साथ मारपीट की गई और समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक इस मामले पर उच्चस्तरीय बैठक नहीं हो जाती तब तक विवादित स्थल पर ओबी डंपिंग और किसी भी नए कार्य की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वहीं ग्रामीण सुनील कुमार मंडल ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा अवैध तरीके से ओबी डंप किया जा रहा था। विरोध करने पर करीब 30 लोग वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान फायरिंग भी की गई जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मारपीट में उनका हाथ भी टूट गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Also Read- धनबाद में झपटमार गैंग का पर्दाफाश, महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल; दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल, दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

Mobile medical unit launched in Amrapara, Pakur; villagers from nine villages to receive free healthcare services right in their own villages.

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ, 9 गांवों के ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा! अमेरिकी संसद ने पास किया बड़ा प्रतिबंध बिल

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा! अमेरिकी संसद ने पास किया बड़ा प्रतिबंध बिल

Leave a Comment