Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Phusro: के कारो वार्ड नं. 02 में 55 लाख की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न

स्वास्थ्य केंद्र निर्माण
---Advertisement---

Bokaro News: प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के तहत फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के कारो वार्ड संख्या-02 में स्वीकृत उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का भूमि पूजन शुक्रवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

भूमि पूजन का कार्य नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष एवं बेरमो विधायक के प्रतिनिधि राकेश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूरज मित्तल, प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, एवं टूल्लू सिंह के संयुक्त उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

इस उप-स्वास्थ्य केंद्र की कुल लागत ₹55 लाख निर्धारित की गई है। भूमि पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रही।

Also Read: कारो वार्ड नं. 02 में 55 लाख की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न

इस अवसर पर राकेश सिंह एवं सूरज मित्तल ने संयुक्त रूप से कहा कि,
“इस उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से कारो सहित आसपास के हजारों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो पाएंगी। इससे उन्हें दूरदराज के अस्पतालों में भटकना नहीं पड़ेगा। यह केंद्र क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

निर्माणाधीन उप-स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल, प्राथमिक चिकित्सा सेवा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आमजन को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्येन्द्र यादव, वार्ड अध्यक्ष अनिल कुमार, राजीव कुमार सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment