Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Ranchi के अशोक नगर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 400 ग्राम सोने के जेवर बरामद, एक और आरोपी गिरफ्तार

On: July 28, 2026 5:23 PM
Follow Us:
अशोक नगर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 400 ग्राम सोने के जेवर बरामद, एक और आरोपी गिरफ्तार
---Advertisement---

राजधानी रांची के अशोक नगर में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में पहले दो महिला आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब 400 ग्राम चोरी के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद जेवरों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए चोर 80 लाख रुपए की कीमती जगुआर कार से आए थे।

add

रांची सिटी एसपी पारस राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 जुलाई 2026 को अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर निवासी निशित केसरी और अभिषेक पांडेय के घर में चोरी की वारदात हुई थी। घटना के बाद अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसआईटी ने समीर खान उर्फ कबीर खान को गिरफ्तार किया है। कबीर खान बिहार के मुजफ्फरपुर के शुक्ला रोड का निवासी है।

उसकी निशानदेही पर चोरी के 400 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए जिनकी कीमत लगभग 65 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी के जेवरात को मुजफ्फरपुर के एक स्वर्ण व्यवसायी के पास बेचने की तैयारी में था। समय रहते की गई कार्रवाई से पुलिस ने जेवरों की बिक्री की साजिश को नाकाम कर दिया। इस मामले में अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के चोरी के जेवरात बरामद किए जा चुके हैं।

एसपी ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि इससे पहले 23 जुलाई को पुलिस ने मुख्य आरोपियों की पत्नियों गुलशन प्रवीण और शकीला उर्फ लाडली को गिरफ्तार किया था। जांच में कुख्यात अंतरराज्यीय चोर इरफान उर्फ उजाले उर्फ बाबा उर्फ आर्यन, अफरोज उर्फ समीर उर्फ समीम और नवीन शर्मा की संलिप्तता भी सामने आई है। ये सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Also Read- सरायकेला: ब्राउन शुगर कारोबार से जुड़े 7.5 लाख रु नकद बरामद, 1 गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment