Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बढ़ती महंगाई और paper leaks को लेकर धनबाद में हल्ला बोल रैली : युवाओं ने की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

बढ़ती महंगाई और paper leaks को लेकर धनबाद में हल्ला बोल रैली : युवाओं ने की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
---Advertisement---

धनबाद में यूथ कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम में बार-बार paper leaks होने की समस्या के विरोध में हल्ला बोल का आयोजन किया। साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की भी मांग की।हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान,कार्यकर्ताओं ने paper leaks  को लेकर विरोध में रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हल्ला बोल रैली IIT (ISM) के मुख्य गेट के रैली पास शुरू हुई और पुलिस सेंटर से होते हुए रणधीर वर्मा चौक पर विरोध स्थल तक पहुंची।

हल्ला बोल रैली में बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया और शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा पेपर लीक रोकने के उपायों की मांग की। यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से देश भर के लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।

कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में निराशा और गुस्सा बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के हितों की रक्षा करने में नाकाम रही है। हालाँकि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ ज़रूरी कारणों से वे नहीं आ सके। इसके बावजूद, कार्यकर्ताओं ने तय विरोध प्रदर्शन जारी रखा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की अपनी मांग दोहराई।

रैली में कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी कहते थे कि अगर विदेश से काला धन लेकर नहीं आउंगा तो इस्तिफा दे दूंगा,अगर महिलाएं सुरक्षित नहीं रही तो मैं इस्तिफा दे दूंगा,अगर इतना हि देश में सब कुछ ठीक चल रहा है तो तो पेपर सेना से क्यूं मगवाया जा रहा है, युवा नेताओं का कहना था कि ये तो पाकिस्तान वाली बात हो गई जो करेगा सेना करेगा,तो प्रधानमंत्री किस लिए बने है,सिर्फ विदेश में जा कर चॉकलेट बाटने के लिए, बीजेपी सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है ,और देश  को बेरोजगारी के साथ ले जाने का काम करती है।

इसे भी पढ़े- Monsoon के 15 से 20 जून के बीच आने की उम्मीद: रांची के कई इलाकों में जलजमाव समस्या

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment