Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामगढ़: जनता दरबार में 40 फरियादियों की समस्याएं सुनीं, उपायुक्त ऋतुराज ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार में 40 फरियादियों की समस्याएं सुनीं, उपायुक्त ऋतुराज ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
---Advertisement---

रामगढ़ में समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे कुल 40 लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं।

उपायुक्त ने सभी फरियादियों से बारी-बारी मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान प्राप्त आवेदनों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन, विक्टिम कंपनसेशन स्कीम, होमगार्ड बहाली, जाति प्रमाण पत्र, अबुआ आवास योजना, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं दखल-दिहानी, मुआवजा, पेयजल, रोजगार, विद्यालय शिफ्टिंग और नाली निर्माण समेत कई जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए विभागीय स्तर पर संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए।

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ समय पर मिले तथा लोगों की शिकायतों का प्रभावी तरीके से समाधान हो।

जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment